50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ Huawei Nova Y90 लॉन्च, देखें स्पेसिफिकेशंस

Huawei Nova Y90 में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 40W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। इसकी लंबाई 163.3, चौड़ाई 74.7, मोटाई 8.4mm और वजन 195 ग्राम है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2022 16:00 IST
ख़ास बातें
  • Huawei ने Huawei Nova Y90 को गुरुवार को लॉन्च कर दिया है।
  • Huawei Nova Y90 में सिंगल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज दी गई है।
  • Huawei Nova Y90 में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Huawei Nova Y90

Photo Credit: Huawei

Huawei ने Huawei  Nova Y90 को गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 6.7 इंच की एडजलेस फुलव्यू डिस्प्ले दी गई है, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंट्रली-एलाइग्नड होल-पंच कटआउट है। एक ऑक्टा-कोर Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। 40W हुवावे सुपर चार्ज टेक्नोलॉजी के सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। चीनी कंपनी के मुताबिक यह टेक्नोलॉजी 22-लेयर एंड-टू-एंड चार्जिंग प्रोटेक्शन सिस्टम के साथ आती है। 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

Huawei  Nova Y90 में सिंगल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज दी गई है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह क्रिस्टल ब्लू, एमराल्ड ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और पर्ल व्हाइट जैसे 4 कलर्स में उपलब्ध है। अभी तक Huawei Nova Y90 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Huawei Nova Y90 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Huawei Nova Y90 में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,388 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। Huawei इसे एजलेस फुलव्यू डिस्प्ले कह रहा है क्योंकि इसके किनारों और ऊपर की तरफ स्लिम बेजल हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 680 SoC प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो Huawei Nova Y90 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4  अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4  अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8GB  RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें जीपीएस, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, कंपास सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 40W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह फोन सिर्फ 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 163.3, चौड़ाई 74.7, मोटाई 8.4mm और वजन 195 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.