50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova Y61 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Huawei फोन 6GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज से लैस होगा। एशिया प्रशांत और अन्य मार्केट के हिसाब से रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भिन्न होंगे।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova Y61 स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

Huawei Nova Y61 फोन 22.5W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्टेड 5,000mAh बैटरी से लैस है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन 6GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज से लैस होगा
  • इसमें EMUI 12 मिलता है, जिसमें Google मोबाइल सर्विसेज शामिल नहीं हैं
  • फोन 22.5W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्टेड 5,000mAh बैटरी से लैस है
विज्ञापन
हुवावे (Huawei) ने ग्लोबल मार्केट में अपना लेटेस्ट Nova सीरीज फोन Nova Y61 लॉन्च किया है, जो Nova Y60 स्मार्टफोन की अगली पीढ़ी है। स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आथा है। इसमें 6.52-इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो ड्यूड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है। इसमें अधिकतम 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके मॉडल नेम की जानकारी लिस्ट नहीं की गई है।

Huawei ने अपनी ग्लोबल वेबसाइट पर Nova Y61 को लिस्ट कर दिया है, जिसका मतलब यह है कि फोन अब ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल इसकी कीमत की जानकारी उपलब्ध नहीं है। जैसा कि हमने बताया, हुवावे नोवा वाई61 मौजूदा Nova Y60 का अपग्रेड है।

खासियतों की बात करें, तो Huawei फोन 6GB तक रैम और 64GB तक स्टोरेज से लैस होगा। एशिया प्रशांत और अन्य मार्केट के हिसाब से रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन भिन्न होंगे। इसके अलावा, फोन कुछ मार्केट में डुअल और कुछ में सिंगल सिम के साथ पेश किया जाएगा। यह तीन कलर ऑप्शन - मिंट ग्रीन, सैफायर ब्लू और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Huawei स्मार्टफोन में EMUI 12 मिलता है, जिसमें Google मोबाइल सर्विसेज (GMS) के बजाय Huawei मोबाइल सर्विसेज (HMS) शामिल हैं। इसमें 6.52-इंच का HD+ (1600 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जो LCD पैनल है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए ड्यूड्रॉप स्टाइल नॉच मिलता है। फिलहाल कंपनी ने प्रोसेसर के मॉडल नेम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह एक ऑक्टा-कोर CPU है। हुवावे ने फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए कंपनी ने इसमें 5 मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया है।

इसमें सिंगल-बैंड वाईफाई, 4G और ब्लूटूथ 5.1 शामिल है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। इसमें USB टाइप-सी पोर्ट (USB 2.0) शामिल है। Huawei Nova Y61 के डाइमेंशन की बात करें, तो फोन 8.94mm पतला है और इसका वजन 188 ग्राम है। फोन 22.5W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्टेड 5,000mAh बैटरी से लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »