Huawei Nova सीरीज फ्लिप फोन Kirin 9010E चिपसेट के साथ अगस्त में होगा लॉन्च!

नोवा सीरीज फ्लिप फोन में आउटर डिजाइन अलग देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जुलाई 2024 12:35 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova सीरीज फ्लिप फोन अगस्त में लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में Kirin 9010E चिपसेट दिया जा सकता है।
  • नोवा सीरीज फ्लिप फोन में आउटर डिजाइन अलग देखने को मिल सकता है।

Huawei Nova 12 सीरीज को कंपनी ने दिसंबर 2023 में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova सीरीज फ्लिप फोन अगस्त में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले अफवाह थी कि यह फोन जुलाई में आएगा। लेकिन लेटेस्ट लीक की मानें तो अब इसमें देरी हो सकती है। इसकी कीमत के बारे में भी अपडेट आया है। जिसके मुताबिक अपकमिंग फोन Huawei Pocket 2 स्मार्टफोन की कीमत से भी कम प्राइस में लॉन्च हो सकता है। Huawei Pocket 2 को कंपनी ने फरवरी में लॉन्च किया था। Huawei Nova सीरीज फ्लिप फोन में बड़ा आउटर डिस्प्ले होने की बात भी सामने आई है। 

Huawei Nova सीरीज फ्लिप फोन की कीमत 4 हजार से 5 हजार युआन (लगभग 46,000 रुपये से 57,000 रुपये) के बीच हो सकती है। Weibo पर टिप्स्टर Dingjiao Digital की ओर से यह खुलासा (via) किया गया है। टिप्स्टर ने प्रोसेसर के बारे में कहा है कि फोन Pura 70 Satellite Messaging Edition वाले प्रोसेसर से ही लैस होगा। Pura 70 Satellite Messaging Edition में Kirin 9010E चिपसेट दिया गया है। 

नोवा सीरीज फ्लिप फोन में आउटर डिजाइन अलग देखने को मिल सकता है। Huawei Pocket 2 में जहां आउटर डिस्प्ले एक छोटी सर्कुलर स्क्रीन है, अपकमिंग फोन में यह बड़े साइज में आ सकती है। यह फीचर्स और फंक्शन के मामले में पॉकेट 2 से कहीं ज्यादा उपयोगी कही जा रही है। हालांकि नोवा सीरीज फ्लिप फोन के स्पेसिफिकेशंस पॉकेट 2 फोन को ही आधार बनाकर दिए जा सकते हैं। 

Huawei Pocket 2 में 6.94 इंच का LTPO OLED भातरी डिस्प्ले है। इसमें 1136 x 2690 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। बाहरी डिस्प्ले की बात करें तो यह 1.15 इंच की स्क्रीन से लैस है। यह भी LTPO OLED पैनल है जिसमें 360x360 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में रियर साइड में XMAGE ब्रांडेड चार कैमरा दिए गए हैं। यह 50MP + 8MP + 12MP + 2MP कैमरा सेटअप के साथ आता है। 50MP का सेंसर फोन का मेन कैमरा है। फोन में Kirin 9000S चिपसेट दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.94 इंच

फ्रंट कैमरा

10.7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4250 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4

रिज़ॉल्यूशन

2690x1136 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
  2. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  3. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  4. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  5. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
  7. Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy Jump 5 लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Stuffcool का नया टेबल लैंप एक साथ चार्ज करेगा आपका फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स, भारत में लॉन्च
  10. iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.