हुवावे नोवा, नोवा प्लस और मीडियापैड एम3 लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 सितंबर 2016 17:15 IST
हुवावे ने आईएफए 2016 में गुरुवार को अपनी नोवा सीरीज में दो नए स्मार्टफोन नोवा और नोवा प्लस लॉन्च कर दिए। इसके साथ ही कंपनी ने मीडियापैड एम3 टैबलेट भी लॉन्च किया है।

हुवावे नोवा स्मार्टफोन की कीमत 399 यूरो (करीब 29,800 रुपये) है जबकि हुवावे नोवा प्लस की कीमत 429 यूरो (करीब 32,000 रुपये) है। वहीं हुवावे मीडियापैड एम3 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (करीब 26,100 रुपये) जबकि 64 जीबी वाई-फाई ओनली व 32 जीबी एलटीई वेरिएंट की कीमत 399 यूरो (करीब 29,800 रुपये), वहीं 64 जीबी एलटीई वेरिएंट की कीमत 449 यूरो (करीब 37,300 रुपये) है। ये स्मार्टफोन अक्टूबर से 50 बाजारों में उपलब्ध होगा जबकि मीडियापैड एम3 26 सितंबर से 14 देशों में मिलेगा।

हुवावे नोवा और नोवा प्लस में डिज़ाइन के अलावा सभी फ़ीचर एक जैसे हैं लेकिन दोनों को ही एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युनमिनियम से बनाया गया है। दोनों स्मार्टफोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। जहां नोवा हुवावे पी9 स्मार्टफोन की तरह दिखता है वहीं नोवा प्लस में हुवावे मेट एस या हुवावे जी9 प्लस की झलक देखने को मिलती है। दोनों ही फोन टाइटेनियम ग्रे, मिस्टिक सिल्वर और प्रेस्टीज गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेंगे।

हाइब्रिड डुअल सिम वाला नोवा एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। इसमें 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.2 के साथ 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement
 

हुवावे नोवा में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 4जी एलटीई (कैट. 6) कनेक्टिविटी, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व 3020 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

हुवावे नोवा प्लस को हुवावे जी9 प्लस का इंटरनेशनल वेरिएंट बताया जा रहा है। इस फोन के सारे स्पेसिफिकेशन नोवा स्मार्टफोन की तरह ही हैं, दोनों फोन में कुछ मुख्य फर्क हैं। नोवा प्लस में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 4000 एमएएच की बैटरी है।
 

अब बात हुवावे मीडियापैड एम3 की, एल्युमिनियम बॉडी वाला यह टैबलेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। इस फोन में 8.4 इंच क्वाडएचडी (2560x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है। और इसमें ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 950 प्रोसेसर है। फोन में 4 जीबी रैम है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, यह टैब 64 जीबी वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा। इसके अलावा एक एलटीई वेरिएंट भी पेश किया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इस टैबलेट में 8 मेगापिक्सल फ्रंट व रियर कैमरा है।
Advertisement

हुवावे ने स्पीकर और ऑडियो टेक व बिल्ट-इन इक्वलाइज़र के लिए हार्मन/कार्डन के साथ साझेदारी की है। मीडियापैड एम3 के होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.40 इंच

प्रोसेसर

HiSilicon Kirin 950

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

4 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

32 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Mobiles, Tablets, IFA, IFA 2016, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.