Huawei Nova 7 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें आईं सामने

Huawei Nova 7 सीरीज़ की लीक हुई तस्वीरों से न केवल डिज़ाइन का खुलासा हुआ है, बल्कि स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है।

Huawei Nova 7 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें आईं सामने

Huawei Nova 7 सीरीज़ इस महीने ही होगी लॉन्च

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 7 और प्रो वेरिएंट में हो सकता है किरिन 985 प्रोसेसर
  • Huawei Nova 7 SE में मिल सकता है किरिन 820 5जी चिपसेट
  • सभी फोन की बैटरी क्षमता 4,000 एमएएच हो सकती है
विज्ञापन
Huawei Nova 7 सीरीज़ 23 अप्रैल को लॉन्च होने वाली है, जिसमें Huawei Nova 7 Pro, Nova 7 और Nova 7 SE स्मार्टफोन शामिल हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले फोन की कुछ कथित वास्तविक तस्वीरें सामने आईं है। हुवावे नोवा 7 सीरीज़ की लीक हुई तस्वीरों से न केवल डिज़ाइन का खुलासा हुआ है बल्कि स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है। चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट साझा किया गया है, जिसमें आगामी सीरीज़ के स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें शामिल हैं। हुवावे नोवा 7 प्रो और नोवा 7 फोन में किरिन 985 प्रोसेसर होने की जानकारी मिली है, वहीं नोवा 7 एसई फोन में किरिन 820 5जी चिपसेट दिया जा सकता है।
 

Huawei Nova 7 Pro specifications (expected)

इस वीबो पोस्ट को देखें, तो Nova 7 Pro स्मार्टफोन घुमावदार किनारों और होल-पंच डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। यह डिस्प्ले 6.57 इंच का होगा, वहीं स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340x1080 पिक्सल हो सकता है। फोन के निचले हिस्से में दिया बेजल भी गौर करने लायक है।

तस्वीरों में फोन का फ्रंट डुअल कैमरा सेटअप कैप्सूल मॉड्यूल में दिखा है। बताया जा रहा है कि एक सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा, जिसकाअपर्चर एफ/2.2 होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का एफ/2.2 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा होगा। एक तस्वीर में फोन का बैक पैनल दिखा है, जिससे पता चलता है कि फोन का रियर कैमरा सेटअप देखने में कैसा होगा। नोवा 7 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप वर्टिकली स्थित होंगे। इसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा जिसका अपर्चर एफ/1.8 होगा। वहीं, 8 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अल्ट्रा-वाइट-एंगल कैमरा दिया जाएगा। तीसरा 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस एफ/3.4 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) के साथ दिया जाएगा। चौथा और आखिरी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लैंस दिया जाएगा। इस फोन के यूज़र 50X ज़ूम फीचर का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Huawei Nova 7 Pro को लेकर खबर है कि यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। इसमें 985 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिया जाएगा। वहीं, स्टोरेज के मामले में यूज़र्स को दो विकल्प मिलेंगे- 128 जीबी और 256 जीबी। हालांकि, इसमें माइक्रो एसडी सपोर्ट मौजूद होगा या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। इसके अलावा 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इस फोन का डाइमेंशन 160.36 x 73.74 x 7.98 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम हो सकता है।
 

Huawei Nova 7 specifications (expected)

हुवावे नोवा 7 की भी होल-पंच डिस्प्ले पैनल के साथ तस्वीरें लीक हुई हैं। इस फोन में 6.53 इंच की ओलेड स्क्रीन होने का दावा किया गया है।

वहीं, इस फोन में किरिन 985 चिपसेट भी दिया जा सकता है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट 128 जीबी और 256 जीबी आ सकते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर काम करेगा।

Huawei ने नोवा 7 का रियर कैमरा नोवा 7 प्रो की तरह दिया है। यही नहीं नोवा 7 के तीन कैमरे तो नोवा 7 प्रो के समान ही हैं, जिसमें 8 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा की जगह 8 मेगापिक्सल का रेगुलर टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा जिसका अपर्चर एफ/2.4 होगा। बाकि तीन कैमरे बिल्कुल एक जैसे होंगे, जिसमें शामिल हैं 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जिसका अपर्चर एफ/1.8 होगा। वहीं, 8 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अल्ट्रा-वाइट-एंगल कैमरा दिया जाएगा और आखिरी 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

नोवा 7 की बैटरी क्षमता 4,000 एमएएच की हो सकती है, जिसमें आपको 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। यह फोन आपको पांच कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिसमें रेड, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर शामिल है। इस फोन का डाइमेंशन 160.64 x 74.33 x 7.96एमएम है, जिसका भार 180 ग्राम हो सकता है।
 

Huawei Nova 7 SE specifications (expected)

इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा Nova 7 SE। हालांकि, इस फोन के बारे में अब तक बहुत ही कम जानकारी हासिल हुई है।

वीबो पोस्ट पर नोवा 7 एसई का केवल फ्रंट पैनल ही दिखा है, जिसमें 6.5 इंच का एलईडी डिस्प्ले होगा। यह फोन भी एंड्रॉयड 10 आधारित EMUI 10.1 पर काम करेगा। हालांकि, इस फोन में किरिन 820 5जी चिपसेट दिया जा सकता है। नोवा 7 एसई में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा अपर्चर एफ/2.0 के साथ मिलेगा। हालांकि, इस फोन में कितने रियर कैमरे होंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि रियर कैमरे में एक कैमरा 2 मेगापिक्सल एफ/2.4 लेंस के साथ आएगा।

हुवावे नोवा 7 एसई की बैटरी क्षमता भी 4,000 एमएएच की हो सकती है, इसमें भी आपको 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इस फोन का डाइमेंशन 162.31 x 75.0 x 8.58 एमएम है, जिसका भार 189 ग्राम हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  11. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »