Huawei Nova 7 सीरीज़ 23 अप्रैल को होगी लॉन्च, कैमरा की जानकारी लीक

वीबो पर हुआवे के पोस्ट से पता चलता है कि नोवा 7 सीरीज़ वर्टिकल सेट किए रियर कैमरों के साथ आएगी। हालांकि, टीज़र पोस्टर इसके प्रोसेसर, कैमरा सेटअप आदि की जानकारी नहीं देता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2020 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 7 सीरीज़ हो सकती है क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस
  • लीक में मिली पेरिस्कोप कैमरा की जानकारी
  • 50x ज़ूम सपोर्ट के साथ आ सकता है हुआवे नोवा 7 सीरीज़ का स्मार्टफोन

रिपोर्टों का दावा है कि Huawei Nova 7 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन शामिल होंगे

Huawei Nova 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन 23 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने यह घोषणा गुरुवार को चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर की है। फिलहाल चीनी टेक कंपनी ने फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन या कीमत का खुलासा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि फोन भारत में लॉन्च किए जाएंगे या नहीं। इस बीच वीबो पर एक और पोस्ट सुर्खियों में है, जिसमें Huawei Nova 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन में से एक का क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिखाया गया है। पोस्ट फोन में पेरिस्कोप कैमरा होने का भी दावा करता है, जो कथित तौर पर 50x ज़ूम सपोर्ट करेगा।

वीबो पर हुआवे के पोस्ट से पता चलता है कि नोवा 7 सीरीज़ वर्टिकल सेट किए रियर कैमरों के साथ आएगी। हालांकि, टीज़र पोस्टर इसके प्रोसेसर, कैमरा सेटअप आदि की जानकारी नहीं देता है। Nova 7 सीरीज़ का में कितने फोन लॉन्च होंगे फिलहाल इसे लेकर भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि पिछली रिपोर्टों के मुताबिक, इस सीरीज़ में Huawei Nova 7 SE, Nova 7 और Nova 7 Pro शामिल होंगे।

कई रिपोर्टों ने यह भी सुझाव दिया है कि हुआवे की आगामी सीरीज़ में 5G सपोर्ट होगा। यह भी बताया गया है कि नोवा 7 और नोवा 7 प्रो क्रमशः किरिन 820 चिपसेट और किरिन 990 चिपसेट के साथ आएंगे। इसके अलावा नोवा 7 और नोवा 7 प्रो दोनों में 40 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट  होगा।

दूसरी ओर, हुआवे नोवा 7एसई वेरिएंट में 6.5 इंच का होल-पंच डिस्प्ले और 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
Advertisement

इस बीच, वीबो पर एक और पोस्ट सामने आया है, जिसमें Huawei Nova 7 सीरीज़ का एक कथित प्रोमो पोस्टर दिखाया गया है जो फोन के पीछे क्वाड कैमरा सेटअप दिखाता है, जिसमें पेरिस्कोप-स्टाइल कैमरा भी दिखाई देता है और दावा है कि यह 50x ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा पोस्टर में रेड, पर्पल और व्हाइट रंग के विकल्पों के साथ डुअल फ्रंट कैमरे भी दिखाई देते हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि प्रोमो पोस्टर में Nova 7 SE, Nova 7 या Nova 7 Pro में से कौन सा स्मार्टफोन मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.