Huawei Nova 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, Nova 5i के नए वेरिएंट की मिली जानकारी

Huawei Nova 6 Renders: हुवावे नोवा 6 के रेंडर के साथ-साथ Huawei Nova 6 Price और Huawei Nova 6 Specifications भी लीक हो गए हैं, जानें।

Huawei Nova 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, Nova 5i के नए वेरिएंट की मिली जानकारी

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Huawei Nova 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक, Nova 5i के नए वेरिएंट की मिली जानकारी

ख़ास बातें
  • Huawei Nova 6 की शुरुआती कीमत 3,499 चीनी युआन हो सकती है
  • हुवावे नोवा 6 में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज हो सकती है
  • Huawei Nova 5i के नए वेरिएंट की सामने आई जानकारी
विज्ञापन
Huawei Nova 6 Price, Specifications: हुवावे नोवा 6 के लीक सामने आ रहे हैं और अब एक नया रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो गया है। इस बार लीक हुई तस्वीर में Huawei Nova 6 का रेड कलर वेरिएंट नज़र आ रहा है। केवल तस्वीर ही नहीं, हुवावे नोवा 6 की कीमत और स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि आगामी Huawei फोन को हाईसिलिकॉन किरिन 990 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और 40 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतारा जा सकता है।

इसके अलावा चीन में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हो चुके Huawei Nova 5i अब टीना पर 4 जीबी रैम मॉडल के साथ लिस्ट किया गया है। सबसे पहले बात Huawei Nova 6 की। टिप्स्टर इवान ब्लास (aka @evleaks) ने हुवावे नोवा 6 के रेंडर को लीक किया है। रेड कलर फिनिश वाले Huawei Nova 6 के बैक पैनल पर ग्रेडिएंट पैटर्न डिज़ाइन है।

फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरों की भी झलक देखने को मिली है। लीक हुई तस्वीर में हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर डुअल होल-पंच डिस्प्ले और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
 

Huawei Nova 6 Price

टिप्स्टर ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर हुवावे नोवा 6 की कीमत लीक की है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीब स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (लगभग 35,500 रुपये), 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 38,500 रुपये) और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,099 चीनी युआन (लगभग 41,500 रुपये) हो सकती है।
 

Huawei Nova 6 Specifications

फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी 60 हर्ट्ज डिस्प्ले हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में किरिन 990 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम के दो वेरिएंट और 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट हो सकते हैं। अब बात कैमरा सेटअप की।

फोन के पिछले में 60 मेगापिक्सल का Sony IMX686 प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 40 वॉट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आ सकती है।

इसके अलावा Huawei Nova 5i  का 4 जीबी रैम मॉडल भी टीना पर लिस्ट किया गया है। फोन समान मॉडल नंबर GLK-LXU1 के साथ लिस्ट किया गया है, यह इस बात का संकेत दे रहा है कि कंपनी जल्द 4 जीबी रैम वेरिएंट को लॉन्च कर सकती है।

टीना लिस्टिंग से संकेत मिला है कि 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम की तरह 4 जीबी रैम मॉडल के स्पेसिफिकेशन भी समान हैं, अंतर केवल इतना है कि 4 जीबी रैम वेरिएंट 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के बजाय 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। याद करा दें कि हुवावे नोवा 5आई को चीनी मार्केट में जुलाई में लॉन्च किया गया था। बता दें कि लिस्टिंग को सबसे पहले GizmoChina ने स्पॉट किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  3. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  6. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  8. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  9. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  10. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »