Huawei Nova 5z हुआ लॉन्च, होल-पंच डिस्प्ले और किरिन 810 प्रोसेसर से है लैस

Huawei Nova 5z Launched: हुवावे नोवा 5ज़ेड लॉन्च कर दिया गया है, जानें Huawei ब्रांड के इस हैंडसेट की कीमत और फीचर्स के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2019 14:01 IST

Huawei Nova 5z: हुवावे नोवा 5ज़ेड है किरिन 810 प्रोसेसर से लैस

Huawei Nova 5z Launched: हुवावे नोवा 5ज़ेड स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो Huawei Nova 5z को होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और चार रियर कैमरों के साथ उतारा गया है। Huawei ब्रांड का यह लेटेस्ट हैंडेसट ग्रेडिएंट बैक फिनिश के साथ लॉन्च किया गया है। हुवावे नोवा 5ज़ेड में ऐप परफॉर्मेंस को एन्हांस करने के लिए हुवावे आर्क कंपाइलर भी दिया गया है। आइए अब आपको Huawei Nova 5z की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Huawei Nova 5z Price

हुवावे नोवा 5ज़ेड के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,000 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (लगभग 18,000 रुपये) तय किया गया है। Huawei Nova 5z के दोनों ही वेरिएंट चीन में VMall साइट पर रिर्जेवेशन के लिए उपलब्ध हैं, वहीं हुवावे नोवा 5ज़ेड की पहली सेल 1 नवंबर को होगी। हैंडसेट के तीन कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, ब्लैक, ब्लू और ग्रीन।

Huawei Nova 5z के ग्लोबल लॉन्च के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। याद करा दें कि Huawei Nova 5i Pro को जुलाई में चीनी मार्केट में उतारा गया था और इसकी शुरुआती कीमत 2,199 चीनी युआन (लगभग 22,000 रुपये) है।
 

Huawei Nova 5z specifications, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला हुवावे नोवा 5ज़ेड स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित EMUI 9.1 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम है।

Huawei Nova 5z में फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी तक स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है। फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
 

Huawei Nova 5z Camera

हुवावे नोवा 5ज़ेड के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अपर्चर एफ/ 1.8 है, इसके अलावा वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। कैमरा सेटअप में मैक्रो फोटोग्राफी और डेप्थ सेंसिंग के लिए 2 मेगापिक्सल के  दो सेंसर भी शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हैंडसेट में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

Huawei ब्रांड के इस हैंडसेट में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो स्टैंडर्ड 10v/2A चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.1x73.9x8.3 मिलीमीटर और वज़न 178 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  2. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  2. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  3. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  4. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  6. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  7. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  9. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  10. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.