Huawei Nova 5 और Nova 5i होंगे 21 जून को लॉन्च

Huawei Nova 5i को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चला है कि फोन 6.4 इंच की फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल) स्क्रीन के साथ आएगा।

Huawei Nova 5 और Nova 5i होंगे 21 जून को लॉन्च
ख़ास बातें
  • हुवावे नोवा 5आई में पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे
  • किरिन 710 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Huawei Nova 5i
  • 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हो सकता है Huawei Nova 5i
विज्ञापन
Huawei Nova 5i बीते कुछ हफ्तों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। यह कई बार बेंचमार्किंग साइट और सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट हो चुका है। Huawei ने ऐलान किया है कि वह Huawei Nova 5 और Huawei Nova 5i को लॉन्च करेगी। दोनों ही स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट के होंगे और इन्हें चीनी मार्केट में 21 जून को उतारा जाएगा। हम दोनों ही स्मार्टफोन को इसी इवेंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। देखा जाए तो Huawei Nova 5 कंपनी के Huawei Nova 4 का अपग्रेड होगा।

Huawei ने दोनों नए स्मार्टफोन के लॉन्च की अपडेट की जानकारी Weibo पर दी। ये होंगे- हुवावे नोवा 5 और हुवावे नोवा 5आई। Huawei Nova 5i को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। इससे पता चला है कि फोन 6.4 इंच की फुल-एचडी+ (1080 x 2310 पिक्सल) स्क्रीन के साथ आएगा। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। यह 6 जीबी रैम या 8 जीबी रैम के साथ आएगा। स्टोरेज 128 जीबी तक होगी। संभव है कि हैंडसेट का 4 जीबी रैम वेरिएंट भी लाया जाए। इस संबंध में जानकारी Nova 5i की Geekbench लिस्टिंग से मिली है।

हुवावे नोवा 5आई में पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे। यहां 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और TOF कैमरा है। फोन में पिछले हिस्से पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। और एलईडी फ्लैश भी। दोनों ही स्मार्टफोन में होल-पंच डिज़ाइन दिया जाएगा। स्क्रीन में बायीं तरफ टॉप पर एक छेद में सेल्फी सेंसर को जगह मिलेगी। फोन के फ्रंट पैनल में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर होगा। Huawei Nova 5i की बैटरी 3900 एमएएच की होगी और यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा।

हुवावे नोवा 5 के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। इसमें ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। इन स्मार्टफोन को 21 जून को लॉन्च किया जाएगा। संभवतः ये बिना गूगल सर्विसेज के आएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huawei, Huawei Nova 5, Huawei Nova 5i
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  4. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  5. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  6. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  7. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  8. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  9. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  10. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »