Huawei Nova 4 के कलर वेरिएंट का टीजर जारी, 17 दिसंबर को उठेगा पर्दा

हुवावे 17 दिसंबर को अपने पहले सेल्फी कटआउट वाले स्मार्टफोन Huawei Nova 4 को लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले हुवावे ने Huawei Nova 4 का टीजर पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2018 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A8s से मिलेगी चुनौती
  • Huawei Nova 4 में बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले होगा
  • Huawei Nova 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा

Huawei Nova 4 के कलर वेरिएंट का टीजर जारी, 17 दिसंबर को उठेगा पर्दा

Photo Credit: Weibo

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे 17 दिसंबर को अपने पहले सेल्फी कटआउट वाले स्मार्टफोन Huawei Nova 4 को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि हुवावे नोवा 4 को दो वेरिएंट में उतारा जाएगा और इसके प्रीमियम वेरिएंट में 48 मेगापिक्सल एआई सेंसर होगा। कुछ समय पहले Huawei Nova 4 को टीना पर भी स्पॉट किया गया था। लॉन्च से ठीक कुछ दिनों पहले अब हुवावे ने नोवा 4 के कलर ऑप्शन का टीजर जारी किया है। कंपनी द्वारा जारी टीजर में Huawei Nova 4 का बैक पैनल नजर आ रहा है। इससे पहले कंपनी ने एक टीजर जारी किया था जिसमें फोन के डिस्प्ले में छेद नजर आ रहा था।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर हुवावे ने Huawei Nova 4 का टीजर पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश का इस्तेमाल हुआ है। कंपनी ने इस कलर ऑप्शन को Honey Red नाम दिया है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर नजर आ रहा है। लॉन्च इवेंट के दौरान हुवावे नोवा 4 के अन्य कलर ऑप्शन से भी पर्दा उठाए जाने की उम्मीद है। टीजर पोस्टर पर लॉन्च तारीख भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

हाल ही में लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, हुवावे नोवा 4 के स्टेंडर्ड वर्ज़न में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। जबकि प्रीमियम वेरिएंट में कंपनी 20 मेगापिक्सल सेंसर की जगह 48 मेगापिक्सल का सेंसर देगी। पिछले हिस्से पर बाकी सेंसर वही रहेंगे। दोनों ही वेरिएंट 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। दोनों ही वेरिएंट के अन्य स्पेसिफिकेशन भी एक समान होंगे।

नई लीक के मुताबिक, Huawei Nova 4 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2310 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, वो भी 19.25:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा, Huawei Nova 3 की तरह। स्मार्टफोन में बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए नई जीपीयू टर्बो तकनीक उपलब्ध होगी। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है। Huawei Nova 4 में 3,750 एमएएच की बैटरी होगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएग।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.