60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी नई Huawei Nova 12 सीरीज!

इसके वनिला मॉडल में Kirin 830 चिपसेट बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2023 19:18 IST
ख़ास बातें
  • यह मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज बताई जा रही है
  • इसमें कंपनी Huawei Nova 12 और Huawei Nova 12 Pro को लॉन्च कर सकती है
  • सीरीज के मॉडल्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है

Huawei Nova 12 सीरीज लॉन्च होने के कगार पर बताई जा रही है।

Photo Credit: Weibo/Moorish Sky

Huawei के बारे में खबर आ रही है कि चाइनीज स्मार्टफोन जल्द ही Huawei Nova 12 को लॉन्च कर सकती है। यह मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज बताई जा रही है जिसमें कंपनी Huawei Nova 12 और Huawei Nova 12 Pro को लॉन्च कर सकती है। लीक्स में सामने आई जानकारी के अनुसार सीरीज के स्मार्टफोन्स में कंपनी प्रोसेसिंग के लिए Kirin चिपसेट्स इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण फीचर इन स्मार्टफोन्स में देखने को मिलने वाला है, वो है सैटेलाइट कनेक्टिविटी। आइए जानते हैं क्या है अपडेट। 

Huawei Nova 12 सीरीज लॉन्च होने के कगार पर बताई जा रही है। यह Huawei Nova 11 की सक्सेसर होगी। यह कंपनी की मिडरेंज स्मार्टफोन सीरीज होने वाली है जिसमें कई आकर्षक फीचर्स दिए जाने की खबर है। Weibo पर टिप्स्टर Moorish Sky ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं। टिप्स्टर के अनुसार, सीरीज के मॉडल्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। साथ ही डिस्प्ले पर Kunlun ग्लास की सेफ्टी दी जाएगी जो कि हुवावे खुद तैयार करती है। 
Advertisement

प्रोसेसिंग के बारे में भी टिप्स्टर ने डिटेल्स शेयर किए हैं। Huawei Nova 12 Pro स्मार्टफोन में Kirin 9000S चिपसेट देखने को मिल सकता है। वहीं, इसके वनिला मॉडल में Kirin 830 चिपसेट बताया गया है। यह एक मिडरेंज चिपसेट होगा और नया चिपसेट होगा। इसके अलावा वनिला मॉडल में 4,800mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ 88W फास्ट चार्जिंग होगी। जबकि प्रो मॉडल में 4,800mAh बैटरी बताई जा रही है जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। 

जहां तक इसके कैमरा डिपार्टमेंट का सवाल है, टिप्स्टर ने वनिला मॉडल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होने की बात कही है। साथ में 8 मेगापिक्सल का सेकंडरी सेंसर, और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर देखने को मिल सकता है। प्रो मॉडल के कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ आएगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का एक और सेंसर भी देखने को मिलेगा। यहां पर खास बात सेल्फी कैमरा की बताई गई है जो कि 60 मेगापिक्सल का होने वाला है। इसके साथ फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी देखने को मिलेगी जैसा कि एपल के iPhone 14 से लेकर अब तक देखने को मिलती आ रही है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 3

रिज़ॉल्यूशन

2412x1084 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.