Huawei Nova 12 सीरीज के प्राइस लीक! 4600mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 26 दिसंबर को है लॉन्च

Nova 12 सीरीज बेस मॉडल Huawei Nova 12 का प्राइस 3299 युआन (लगभग 39,500 रुपये) बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 17:33 IST
ख़ास बातें
  • Nova 12 Ultra में 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा।
  • ये ब्लू, ब्लैक, और व्हाइट कलर ऑप्शंस में लॉन्च होंगे।
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।

Huawei Nova 12 सीरीज चीन में लॉन्च के लिए तैयार है।

Photo Credit: Huawei

Huawei Nova 12 सीरीज को कंपनी चीन में लॉन्च करने जा रही है। इसमें अब केवल दो दिन का समय ही बचा है। 26 दिसंबर को चीन में यह सीरीज पेश की जाएगी। सीरीज में कंपनी चार मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसमें Huawei Nova 12 Lite, Nova 12, Nova 12 Pro, और Nova 12 Ultra शामिल हो सकते हैं। सीरीज के ऊपरी मॉडल्स में Kirin 9000s चिपसेट देखने को मिल सकता है। लॉन्च से पहले अब सीरीज के मॉडल्स के प्राइस लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Huawei Nova 12 लॉन्च के लिए तैयार है। 26 दिसंबर को यह नई नवेली स्मार्टफोन सीरीज कंपनी की घरेलू मार्केट में रिलीज की जाएगी। प्राइस डिटेल्स लॉन्च से पहले ही लीक (Via) हो गए हैं। Huawei Nova 12 Lite को छोड़कर अगले सभी मॉडल्स के प्राइस यहां सामने आए हैं। 
Advertisement

Nova 12 सीरीज बेस मॉडल Huawei Nova 12 का प्राइस 3299 युआन (लगभग 39,500 रुपये) बताया गया है। इसके बाद Nova 12 Pro का प्राइस 4499 युआन (लगभग 53,800 रुपये) बताया गया है। जबकि Nova 12 Ultra 5499 युआन (लगभग 65,800 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यहां फोन को लेकर ऑनलाइन लीक्स में कहा गया है कि Nova 12 Ultra में 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले होगा जिसमें कुनलुन ग्लास दिया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। फोन डुअल सेल्फी कैमरा बताया गया है जो कि 60+8 मेगापिक्सल सेंसर सेटअप में आने वाला है। 

Advertisement
फोन में 4600mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए टू वे बीडू सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट होने की बात कही गई है। कंपनी की ओर से कलर ऑप्शंस की पुष्टि कर दी गई है। ये ब्लू, ब्लैक, और व्हाइट कलर ऑप्शंस में लॉन्च होंगे। Nova 12 Ultra का डिजाइन खास है क्योंकि एम्बॉस किए गए Nova ब्रैंडिंग वाले डिजाइन में आने वाला है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  2. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  5. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  6. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  7. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  8. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  10. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.