• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 12 Active Edition स्मार्टफोन, आधे घंटे में होता है फुल चार्ज!

4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 12 Active Edition स्मार्टफोन, आधे घंटे में होता है फुल चार्ज!

Huawei Nova 12 Active Edition की शुरुआती कीमत 2,499 युआन (करीब 29,000 रुपये) है, जिसमें 256GB स्टोरेज मॉडल आता है।

4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Huawei Nova 12 Active Edition स्मार्टफोन, आधे घंटे में होता है फुल चार्ज!
ख़ास बातें
  • Huawei Nova 12 Lite की शुरुआती कीमत 2,499 युआन (करीब 29,000 रुपये) है
  • इसका 512GB वेरिएंट चीन में 2,799 युआन (करीब 32,500 रुपये) में पेश हुआ है
  • इसमें Snapdragon 778G 4G SoC मिलता है
विज्ञापन
Huawei ने चीन में अपनी लेटेस्ट Nova 12 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें स्टैंडर्ड Nova 12, Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra के साथ एक लाइट वर्जन भी लॉन्च किया गया है, जिसे Nova 12 Active Edition (चीनी भाषा से अनुवादित) नाम दिया गया है। नया लाइट वर्जन Snapdragon 778G चिपसेट पर काम करता है और 512GB तक स्टोरेज से लैस आता है। इसमें 4,500mAh बैटरी दी गई है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रैम की जानकारी नहीं दी है। चलिए Huawei Nova 12 Active Edition के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Huawei Nova 12 Active Edition price, availability

Huawei Nova 12 Active Edition की शुरुआती कीमत 2,499 युआन (करीब 29,000 रुपये) है, जिसमें 256GB स्टोरेज मॉडल आता है। इसका 512GB वेरिएंट चीन में 2,799 युआन (करीब 32,500 रुपये) में लॉन्च हुआ है। फोन को तीन रंग विकल्पों - ब्लू, ब्लैक और व्हाइट में पेश किया गया है। Nova 12 Active Edition की पहली सेल 5 जनवरी को होगी।

यदि आप Huawei Nova 12, Nova 12 Pro और Nova 12 Ultra से संबंधित सभी जानकरियां लेना चाहते हैं, तो इस लॉन्च आर्टिकल को पढ़ें।

Huawei Nova 12 Active Edition specifications

डुअल-सिम Nova 12 Active Edition Harmony OS पर चलता है। इसमें 6.7-इंच FHD+ (2412 x 1084 पिक्सल) फ्लैट OLED डिस्प्ले है, जो कंपनी के दावे अनुसार, 1440Hz PWM डिमिंग के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और P3 कलर गैमट कवरेज सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 778G 4G SoC मिलता है, जिसके साथ 512GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है। 

फोटोग्राफी के लिए, डिवाइस में F/1.9 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एक मैक्रो कैमरा से लैस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 60 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा सेंसर है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। 

डिवाइस में 66W फास्ट चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि डिवाइस केवल 15 मिनट चार्ज करने पर 60% बैटरी तक पहुंच जाता है और पूरी तरह चार्ज होने में केवल 31 मिनट लगते हैं।

इसमें 2.4GHz और 5GHz WLAN सपोर्ट और हॉटस्पॉट बनानेके लिए डायरेक्ट WLAN कनेक्शन की सुविधा मिलती है। स्मार्टफोन ब्लूटूथ 5.2 और हाई-डेफिनिशन ऑडियो के लिए BLE, SBC, AAC और LDAC सपोर्ट के साथ आता है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। स्मार्टफोन की मोटाई 6.88 mm और वजन 168 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा60-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसHarmonyOS 4
रिज़ॉल्यूशन1084x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  4. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  7. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  10. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »