हुवावे मीडियापैड टी3 और मीडियापैड टी3 7 एंट्री-लेवल टैबलेट लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 14:48 IST
हुवावे ने अपने दो नए मीडियापैड टैबलेट मीडियापैड टी3 और मीडियापैड टी3 7 टैबलेट लॉन्च कर दिए हैं। दोनों टैबलेट को कंपनी ने कीमत और उपलब्धता की जानकारी के बिना लिसट कर दिया है। जल्द ही नए मीडियापैड टैबलेट की बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

हुवावे मीडियापैड टी3 में 8 इंच आईपीएस डिस्प्ले है जो 1280x800 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इस टैबलेट में एक क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 (एमएसएम8917) प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस टैबलेट में 2 या 3 जीबी रैम मिलेगा। यह टैबलेट 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

मीडियापैड टी3 ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया गया है। इस टैबलेट को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास और वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी फ़ीचर सपोर्ट दिए गए हैं। यह टैबलेट स्पेस ग्रे और लग्ज़ूरियस गोल्ड कलर में मिलेगा। इस टैबलेट का वज़न 350 ग्राम है और इसका डाइमेंशन 211x124.6x7 मिलीमीटर है।

हुवावे मीडियापैड टी3 7 की बात करें तो यह 1024x600 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाले छोटा 7 इंच आईपीएस डिस्प्ले वाला टैबलेट है। इस डिवाइस में एक क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी8127) प्रोसेसर है जो 1.3 गीगाहर्ट़्ज़ पर चलता है। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। यह टैबलेट 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ईएमयूआई 4.1 पर चलने वाले इस टैबलेट में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है। इसमें 3100 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

चीनी कंपनी ने हुवावे मीडियापैड टी3 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने 8 इंच वेरिएंट के 219 यूरो (करीब 15,000 रुपये) और 7 इंच वेरिंट के 129 यूरो (करीब 9,000 रुपये) के आसपास लॉन्च होने की उम्मीद जताई है। गौर करने वाली बात है कि मीडियापैड टी3 और मीडियापैड टी 7 टैबलेट की ये अंतिम कीमतें नहीं हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 425

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1280x800 पिक्सल

रैम

2 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

MediaTek MT8127

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1024x600 पिक्सल

रैम

1 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

स्टोरेज

8 जीबी

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  3. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  5. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  6. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  8. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.