हुवावे ने लॉन्च किया नया मीडियापैड टैबलेट, जानें सारी ख़ूबियां

हुवावे ने अपनी मीडियापैड सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट मीडियापैड एम3 लाइट 10 गोल्ड, स्पेस ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हुवावे ने अभी मीडियापैड एम3 लाइट 10 की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 जून 2017 10:35 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे मीडियापैड एम3 लाइट 10 में 10.1 इंच डिस्प्ले है
  • इस डिवाइस को तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है
  • टैबलेट को पावर देने के लिए 6600 एमएएच की बैटरी दी गई है
हुवावे ने अपनी मीडियापैड सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया टैबलेट लॉन्च कर दिया है। लेटेस्ट मीडियापैड एम3 लाइट 10 गोल्ड, स्पेस ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हुवावे ने अभी MediaPad M3 Lite 10 की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Huawei MediaPad M3 Lite 10 में 10.1 इंच (1920 x 1200 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। एम3 लाइट 10 में टैबलेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट दिया गया है। इस डिवाइस को तीन रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। टैबलेट 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज में मिलेगा।
Advertisement

मीडियापैड एम3 लाइट 10 टैबलेट एंड्रॉयड नूगा पर चलता है जिसके ऊपर हुवावे की ईएमयूआई 5.1 स्किन है। टैबलेट को पावर देने के लिए 6600 एमएएच की बैटरी दी गई है। डिवाइस का डाइमेंश 171.5 x241.3x7.1 मिलीमीटर और वज़न करीब 310 ग्राम है।

फोटोग्राफी के लिए Huawei MediaPad M3 Lite 10  में रियर पर 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए भी 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैबलेट के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर इंटीग्रेटेड है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो सभी वेरिएंट 4जी एलटीई, वाई-फाई 11एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा मीडियापैड एम3 लाइट 10 में ग्रेविटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, कंपास और जायरोस्कोप भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

10.10 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 435

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1920x1200 पिक्सल

रैम

3 जीबी

ओएस

Android

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

6660 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
  2. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  3. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  4. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  5. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  7. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  8. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  10. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.