2 डिस्‍प्‍ले के साथ HUAWEI Mate X6 फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 16GB रैम, ढेर सारे कैमरा

फोन में 7.93 इंच का मुड़ने वाला डिस्‍प्‍ले है, जो फोन को अनफोल्‍ड करने पर मिलता है। बाहर की तरफ में 6.45 इंच की एक और स्‍क्रीन दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 नवंबर 2024 15:56 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI Mate X6 चीन में हुआ लॉन्‍च
  • 2 डिस्‍प्‍ले और 16 जीबी तक रैम करता है ऑफर
  • यह HarmonyOS 4.3 पर रन करता है

इसकी कीमत 12GB + 256GB मॉडल के लिए 12999 युआन करीब 1 लाख 51 हजार रुपये है।

Photo Credit: huaweicentral

चीनी ब्रैंड हुवावे (HUAWEI) ने उसके लेटेस्‍ट फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन HUAWEI Mate X6 को अपने होम मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। फोन में 7.93 इंच का मुड़ने वाला डिस्‍प्‍ले है, जो फोन को अनफोल्‍ड करने पर मिलता है। बाहर की तरफ में 6.45 इंच की एक और स्‍क्रीन दी गई है। वैसे तो फोन में कई खूबियां हैं, पर सबसे खास है ट्रिपल-नेटवर्क सैटेलाइट कनेक्टिविटी, जो किसी भी सूरत में यूजर को उसके नेटवर्क से कनेक्‍ट रहने में मदद कर सकता है। HUAWEI Mate X6 में कई सारे कैमरा लगे हैं और वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 
 

HUAWEI Mate X6 Price 

HUAWEI Mate X6 को ऑब्‍स‍िडियन ब्‍लैक, कॉस्मिक रेड, डीप सी ब्‍लू, नेबुला वाइट और नेबुला ग्रे कलर्स में लाया गया है। कीमत 12GB +  256GB मॉडल के लिए 12999 युआन करीब 1 लाख 51 हजार रुपये है। 12GB +  512GB  मॉडल 13999 युआन करीब 1 लाख 63 हजार रुपये का है। कलेक्‍टर्स एडिशन में 16 जीबी रैम मिलती है, जिसके प्राइस 512 जीबी मॉडल के लिए 14999 युआन यानी करीब  1 लाख 74 हजार रुपये हैं। 1TB मॉडल के दाम 15999 युआन यानी करीब 1 लाख 86 हजार रुपये हैं। ये फोन ऑर्डर के लिए अवेलेबल हैं और चीन में 6 दिसंबर से सेल पर जाएंगे। 
Advertisement
 

HUAWEI Mate X6 Features, Specifications 

HUAWEI Mate X6 का इंटरनल OLED डिस्‍प्‍ले 7.93 इंच का है। उसका रेजॉलूशन 2440 × 2240 पिक्‍सल्‍स है। रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज तक और पीक ब्राइटनैस 1800 निट्स है। फोन का बाहरी डिस्‍प्‍ले 6.45 इंच का है। इसका रेजॉलूशन 2440 × 1080 पिक्‍सल है। इसकी पीक ब्राइटैनस 2500 निट्स है। 

HUAWEI Mate X6 को 12 और 16 जीबी रैम ऑप्‍शंस में लाया गया है। 1TB तक स्‍टोरेज इस फोन में है। यह HarmonyOS 4.3 पर रन करता है। इसका मतलब है कि फोन एंड्रॉयड नहीं है। 
Advertisement

HUAWEI Mate X6 में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 40MP का अल्‍ट्रा वाइड एंगल लेंस है। इसके अलावा, 48MP का पेरिस्‍कोप टेलिफोटो कैमरा दिया गया है, जो 100 एक्‍स तक डिजिटल जूम कैप्‍चर कर सकता है। फोन में 1.5MP का कलर कैमरा भी है, जो मैक्रो लेंस के रूप में भी काम कर जाता है। साथ ही 8एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

HUAWEI Mate X6 का वजन 239 ग्राम है। यह आईपीएक्‍स8 रेटिंग से पैक्‍ड है। साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है। फोन में 5110mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी कलेक्‍टर्स एडिशन भी लाई है, जिसमें 5200mAh की बैटरी है। दोनों बैटर‍ियां 66W की वायर्ड और 50W की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.