हुवावे मेट 9 एक सितंबर को नहीं होगा लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 जून 2016 16:36 IST
हुवावे एक सितंबर को प्री-आईएफए इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में कंपनी द्वारा हुवावे मेट 9 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन अब, कंपनी के एक कार्यकारी ने इन खबरों का खंडन किया है। कंपनी बर्लिन में होने वाले इवेंट में हुवावे मेट 8 का अपग्रेडेड स्मार्टफोन पेश नहीं करेगी।

हुवावे के मोबाइल प्रोडक्ट लाइन मैनेजर ब्रूस ली ने गिज़्मोचाइना के साथ बातचीत में खुलासा किया कि कंपनी हुवावे मेट 9 को इतनी जल्दी लॉन्च नहीं करेगी। मेट 8 को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था और हुवावे अपने एक साल की अवधि को पूरा करेगी।
Advertisement

मेट 9 को हाल ही में लीक में थोड़ी-बहुत जानकारी सामने आती रही है। हुवावे मेट 9 के कंपनी के ही किरिन 960 ऑक्टा-कोर चिपसेट और 20 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ आने की उम्मीद है। फोर्स टच डिस्प्ले के साथ आने वाले हुवावे मेट 8 को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट हुआ था।

कंपनी द्वारा इस इवेंट में कुछ टैबलेट और वियरेबल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन इन स्पेसिफिकेशन को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसी भी खबरें हैं कि हुवावे अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रही है ताकि गूगल के एंड्रॉयड पर कंपनी की निर्भरता कम हो सके। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती चरण में है और सितंबर में पेश हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Bruce Lee, Huawei, Huawei Mate 8, Huawei Mate 9, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.