हुवावे मेट 9 स्मार्टफोन में होगा 20 मेगापिक्सल कैमरा और किरिन 960 प्रोसेसर: रिपोर्ट

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2016 12:00 IST
हुवावे ने कुछ महीनों पहले ही मेट 8 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी हुवावे मेट 8 अपग्रेड फोन लॉन्च कर सकती है। चीन की एक वेबसाइट के मुताबिक, हैंडसेट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ कंपनी का किरिन 960 चिपिसेट होगा।

गिज्मोचाइना (वाया जीएसएमअरीना) की खबर में खुलासा किया गया है कि मेट 9 स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा होगा। हुवावे ने हाल ही में लॉन्च पी9 और पी9 प्लस स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप दिया था। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि मेट 9 में भी पी9 की तरह लाइका कैमरा होगा या नहीं।
Advertisement

मेट 9 के कंपनी के ही किरिन 960 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। कंपनी के फुल नेटकॉम चिपसेट के साथ आने वाला यह पहला फोन हे सकता है। खबरों के मुताबिक कंपनी मेट 9 को एक पॉवरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर पेश करना चाहती है। फोन के 2016 में लॉन्च होने की संभावना है।

याद दिला दें, हुवावे मेट 8 एक मेटल बॉडी डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के इमोशन यूआई का इस्तेमाल किया गया है। दूसरे सिम स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी किया जा सकता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ऑक्टा-कोर एचआईसिलिकॉन किरिन 950 प्रोसेसर के साथ माली-टी880एमपी4 जीपीयू से लैस है।
Advertisement

फैबलेट में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। रियर कैमरे में आईएमएक्स298 सेंसर लैस का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस, डीएलएनए, ब्लूटूथ, 4जी और एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें रियर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह हैंडसेट शैंपेन गोल्ड, मूनलाइट सिल्वर, स्पेस ग्रे और मोका ब्राउन कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , huawei, huawei mobile, huawei smartphone, huawei mate 9
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.