हुवावे मेट 9 प्रो में है डुअल रियर कैमरा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 नवंबर 2016 16:36 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे मेट 9 प्रो एक प्रीमियम स्मार्टफोन है
  • इस स्मार्टफोन में लाइका लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा है
  • फोन 4 जीबी रैम/6 जीबी रैम व 64 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा
हुवावे टेक्नोलॉजीज़ ने इसी महीने मेट 9 और पोर्शा डिज़ाइन मेट 9 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और अब कंपनी ने मेट 9 सीरीज़ का तीसरा और प्रीमियम वेरिएंट मेट 9 प्रो चीन में लॉन्च कर दिया है। हुवावे मेट 9 प्रो 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 4,699 चीनी युआन (करीब 46,500 रुपये) और 5,299 चीनी युआन (करीब 52,500 रुपये) है।

एंड्रॉयडहेलाइन्स के मुताबिक, इस फोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की तो मेट 9 प्रो बिल्कुल पोर्शा डिज़ाइन मेट 9 स्मार्टफोन की तरह ही है। लेकिन यह पोर्शा ब्रांडिंग के साथ नहीं आता। हुवावे मेट 9 प्रो में 5.5 इंच क्वाडएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर किरिन 960 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली-जी71 एमपी8 है। यह फोन 4 जीबी रैम/ 6 जीबी रैम व 64 जीबी/128 जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

हुवावे मेट 9 प्रो में लाइका लेंस, अपर्चर एफ/2.2, ओआईएस व डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इस फोन में आगे की तरफ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर हुवावे इमोशन यूआई 5.0 स्किन दी गई है। मेट 9 प्रो को पावर देने का काम करेगी 4000 एमएएच की बैटरी। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन स्पेस ग्रे, मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड, मोचा ब्राउन और सेरेमिक व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

इस फोन में 4जी के अलावा वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा कंपास मैग्नोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एम्बियंट लाइट सेंसर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 960

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.