हुवावे मेट 8 स्मार्टफोन पेश, 6 इंच के डिस्प्ले से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 नवंबर 2015 16:50 IST
हुवावे ने अपना मेट 8 फैबलेट को पेश किया है। यह हैंडसेट हुवावे मेट 7 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। फिलहाल, यह सिर्फ चीन में उपलब्ध है और इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं किया गया है। इस फैबलेट को जनवरी में आयोजित होने वाले सीईएस 2016 में पेश किया जाएगा। इसके दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।

हुवावे मेट 8 एक मेटल बॉडी डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर कंपनी के इमोशन यूआई का इस्तेमाल किया गया है। दूसरे सिम स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी किया जा सकता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। हैंडसेट ऑक्टा-कोर एचआईसिलिकॉन किरिन 950 प्रोसेसर के साथ माली-टी880एमपी4 जीपीयू से लैस है।

फैबलेट में मौजूद है 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा। रियर कैमरे में आईएमएक्स298 सेंसर लैस का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है और इसमें वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस, डीएलएनए, ब्लूटूथ, 4जी और एनएफसी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इसमें रियर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह हैंडसेट शैंपेन गोल्ड, मूनलाइट सिल्वर, स्पेस ग्रे और मोका ब्राउन कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.