50MP कैमरा, 16GB RAM के साथ HUAWEI Mate 70 सीरीज पेश, जानें कीमत और फीचर्स

HUAWEI ने आज चीन में HUAWEI Mate 70 सीरीज और नई फोल्डेबल डिवाइस HUAWEI Mate X6 लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 13:37 IST
ख़ास बातें
  • HUAWEI Mate 70 में 6.7 इंच की LTPO OLED HUAWEI एड्रेनालाईन डिस्प्ले है।
  • HUAWEI Mate 70 Pro में 6.9 इंच की HUAWEI Adrenaline डिस्प्ले दी गई है।
  • HUAWEI Mate 70 Pro+ में 6.9 इंच की LTPO 120Hz FHD+ OLED डिस्प्ले है।

HUAWEI Mate 70 Pro+ में 6.9 इंच की LTPO 120Hz FHD+ OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: HUAWEI

HUAWEI ने आज चीन में HUAWEI Mate 70 सीरीज और नई फोल्डेबल डिवाइस HUAWEI Mate X6 लॉन्च किया है। Mate 70 सीरीज में चार मॉडल Mate 70, Mate 70 Pro, Mate 70 Pro+ और Mate 70 RS शामिल हैं। HUAWEI Mate 70 Pro में 6.9 इंच की डिस्प्ले और Mate 70 Pro+ में 6.9 इंच की LTPO FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको HUAWEI Mate 70 सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


HUAWEI Mate 70 Series Price


कीमत की बात की जाए तो HUAWEI Mate 70 सीरीज चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। HUAWEI Mate 70 और Mate 70 Pro की बिक्री 4 दिसंबर, 2024 से शुरू होगी। वहीं HUAWEI Mate 70 Pro+ और Mate 70 RS की बिक्री 19 दिसंबर, 2024 से शुरू होगी। फिलहाल HUAWEI ने Mate 70 सीरीज के लिए किसी ग्लोबल रिलीज प्लान की घोषणा नहीं की है।

HUAWEI Mate 70 के 12GB RAM / 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,499 yuan (लगभग 64,025 रुपये), 12GB RAM / 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 yuan (लगभग 69,850 रुपये) और 12GB RAM / 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 yuan (लगभग 81,490 रुपये) है।

HUAWEI Mate 70 Pro के 12GB RAM / 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 yuan (लगभग 75,670 रुपये), 12GB RAM / 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 yuan (लगभग 81,490 रुपये) और 12GB RAM / 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 yuan (लगभग 93,135 रुपये) है।
Advertisement

HUAWEI Mate 70 Pro+ के 16GB RAM / 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,499 yuan (लगभग 98,955 रुपये) और 16GB RAM / 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,499 yuan (लगभग 1,10,600 रुपये) है।
Advertisement

HUAWEI Mate 70 RS के 16GB RAM / 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 yuan (लगभग 1,39,710 रुपये) और 16GB RAM / 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 yuan (लगभग 1,51,350 रुपये) है।


HUAWEI Mate 70 Specifications


HUAWEI Mate 70 सीरीज में सबसे स्लिम और थिन है, जिसकी मोटाई 7.8 मिमी है। इसमें 6.7 इंच की LTPO OLED HUAWEI एड्रेनालाईन डिस्प्ले है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 2688 × 1216 पिक्सल और 1-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिवाइस सेकेंड जनरेशन के कुनलुन ग्लास से लैस किया गया है, जो बेहतर ड्रॉप सिक्योरिटी के लिए बेसाल्ट फाइबर से लैस है। इसमें 256GB, 512GB या 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ 12GB RAM दी गई है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो f/1.4-f/4.0, OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.4, OIS अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें 5300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W और 50W वायरलेस सुपर फास्ट चार्ज का सपोर्ट करता है।


Advertisement
HUAWEI Mate 70 Pro Specifications


HUAWEI Mate 70 Pro में 6.9 इंच की HUAWEI Adrenaline डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन 2832 × 1316 पिक्सल है। इसमें 12GB RAM और 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो HUAWEI Mate 70 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर फोकस कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का सुपर फोकस मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है।


HUAWEI Mate 70 Pro+ Specifications


HUAWEI Mate 70 Pro+ में 6.9 इंच की LTPO 120Hz FHD+ OLED HUAWEI Adrenaline डिस्प्ले दी गई है, जिसका 2832 × 1316 पिक्सल है। कैमरा सेटअप के मामले में f/1.4-f/4.0, OIS, RYYB के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर फोकस कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.1 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल सुपर फोकस मैक्रो टेलीफोटो कैमरा है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें 16GB RAM के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज दी गई है। इसमें 5700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
 

HUAWEI Mate 70 RS ULTIMATE DESIGN Specifications


HUAWEI Mate 70 RS ULTIMATE DESIGN में 6.9 इंच की FHD+ LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2832 × 1316 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल का सुपर फोकस मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। Mate 70 Pro+ में 16GB RAM के साथ 512GB/1TB स्टोरेज दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  8. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.