Huawei Mate 70 Air अक्टूबर अंत में होगा लॉन्च! iPhone Air को देगा टक्कर

फोन आउट ऑफ द बॉक्स HarmonyOS 5 के साथ आ सकता है। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2025 14:57 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1/1.3 इंच का मेन सेंसर आ सकता है
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स HarmonyOS 5 के साथ आ सकता है
  • हुवावे इस फोन को केवल फिजिकल सिम वेरिएंट के साथ लॉन्च करेगी

Mate 70 Air फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।

Apple iPhone Air के बाद Huawei भी अपना अल्ट्रा थिन फोन लेकर आने की तैयारी में है। कथित तौर पर कंपनी Huawei Mate 70 Air पर काम कर रही है। कंपनी का यह अपकमिंग फोन चीन की एक महत्वपूर्ण वेबसाइट पर नजर आया है। इस फोन को लेकर एक लेटेस्ट लीक कहता है कि फोन जल्द ही मार्केट में पेश भी किया जा सकता है। आइए जानते हैं हुवावे के अल्ट्रा थिन फोन के बारे में और क्या जानकारी सामने आई है और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

Huawei Mate 70 Air हुवावे की ओर से अगला फोन हो सकता है जो iPhone Air को टक्कर दे सकता है। फोन China Telecom पर इससे पहले नजर भी आ चुका है। अब इस फोन की लॉन्च टाइमलाइन के बारे में लीक में खुलासा किया गया है। Weibo पर पॉपुलर ब्लॉगर Fixed Focus Digital के अनुसार, Mate 70 Air इस महीने के अंत में रिलीज हो सकता है। फोन की मोटाई मात्र 6.x mm बताई गई है। एक अन्य टिप्स्टर Panda is very bald का दावा है कि फोन 29 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है। 

लीक के अनुसार, हुवावे इस फोन को केवल फिजिकल सिम वेरिएंट के साथ लॉन्च करेगी। इसमें eSIM वेरिएंट लॉन्च नहीं होगा। इसके उलट Apple iPhone Air में केवल eSIM वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। चीन में इसके यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। चीन में अभी बहुत कम लोगों ने ई-सिम को अपनाया है। 

Mate 70 Air के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 18.8:9 का आस्पेक्ट रेश्यो आ सकता है। कथित तौर पर फोन में 1/1.3 इंच का मेन सेंसर आ सकता है जिसे कंपनी ने red maple लेंस कहा है। यह कैमरा कंपनी के सिग्नेचर सर्कुलर XMAGE कैमरा मॉड्यूल में फिट होगा। फोन को कंपनी दो कंफिग्रेशन- 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज में पेश कर सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स HarmonyOS 5 के साथ आ सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  9. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  11. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  12. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  13. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  4. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  5. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  6. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.