Huawei Mate 60 Pro हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Huawei Mate 60 Pro में 6.82 इंच की फुल HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 1-120Hz और 1440Hz PWM डिमिंग है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 अगस्त 2023 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 60 Pro में 6.82 इंच की फुल HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Mate 60 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Huawei Mate 60 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

Huawei Mate 60 Pro में 6.82 इंच की फुल HD+ OLED LTPO डिस्प्ले है।

Photo Credit: VMall

Huawei ने चीनी बाजार में Huawei Mate 60 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में  12GB+ 512GB स्टोरेज दी गई है। Huawei Mate 60 Pro में 6.82 इंच की फुल HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है। Huawei Mate 60 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 88W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको हुवावे मैट 60 प्रो के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Mate 60 Pro की कीमत और उपलब्धता


Huawei Mate 60 Pro के 12GB +512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ¥6999 (लगभग 79,393 रुपये) है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट और 12GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की अभी जानकारी नहीं है। Huawei Mate 60 Pro चीन में Huawei के Vmall स्टोर पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में यह ग्रीन, सिल्वर, पर्पल और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 


Huawei Mate 60 Pro के स्पेसिफिकेशंस


Huawei Mate 60 Pro में 6.82 इंच की फुल HD+ OLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका एडेप्टिव रिफ्रेश रेट 1-120Hz और 1440Hz PWM डिमिंग है। Huawei Mate 60 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 88W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सेफ्टी के मामले में यह IP68 रेटिंग से लैस है। यह फोन 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। इसके अलावा धूल से भी सुरक्षित रह सकता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Huawei Mate 60 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो OIS कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Huawei Mate 60 Pro में 12GB RAM और 256GB/ 512GB /1 TB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Huawei Mate 60 Pro में यूएसबी 3.1 जनरेशन 1 पोर्ट, वाई-फाई 5/वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, सैटेलाइट कॉलिंग और जीपीएस दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163mm, चौड़ाई 79mm, मोटाई 8.1mm और वजन 225 ग्राम है। Huawei का पहला स्मार्टफोन है जो कि सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह HarmonyOS 4.0 OS पर काम करता है। अन्य फीचर्स में एआई रिमोट, वायरलेस पेमेंट, ऑल्वेज ऑन, 3D फेस रिडक्शन, AI-बेस्ड कैमरा इंटेलीजेंस और डिस्प्ले है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.