Huawei Mate 30 Pro हो सकता है पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप से लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे के Huawei Mate 30 Pro स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर पांच रियर कैमरा दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 जनवरी 2019 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Mate 30 Pro में हो सकता है पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप
  • हुवावे मेट 30 प्रो देगा Nokia 9 को टक्कर
  • Mate 30 Pro में हो सकता इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

Huawei Mate 30 Pro हो सकता है पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप से लैस

हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे के Huawei Mate 30 Pro स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर पांच रियर कैमरा दिए जा सकते हैं। Huawei ने हाल ही में चाइना नेशनल इंटलेक्चुअल प्रोपर्टी एडमिनिस्ट्रेशन में एक नया पेटेंट दर्ज कराया है। हुवावे मेट 30 प्रो स्मार्टफोन Huawei Mate 20 Pro का ही अपग्रेड वर्जन हो सकता है। हुवावे ब्रांड का मेट 30 प्रो स्मार्टफोन HMD Global के Nokia 9 को कड़ी टक्कर दे सकता है।

याद करा दें कि, एचएमडी ग्लोबल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nokia 9 में भी पेंटा-लेंस रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। हुवावे द्वारा दर्ज स्मार्टफोन केस पेटेंट को सबसे पहले वेबसाइट Mobielkopen ने स्पॉट किया था। तस्वीर में दिखाई दे रहा कटआउट Mate 20 Pro की तुलना में बड़ा है। कटआउट के साइज के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है कि Mate 30 Pro में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ पेंटा-लेंस कैमरा सेटअप हो सकता है।
Advertisement

याद करा दें कि, Huawei Mate 20 Pro के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Mate 30 Pro को दूसरी तिमाही में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह नहीं मिली है, ऐसे में उम्मीद है कि सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाए। पावर और वॉल्यूम बटन को फोन के दाहिनी तरफ तो वहीं यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल को फोन के निचले हिस्से में जगह मिली है। फिलहाल हैंडसेट से संबंधित अधिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द अन्य लीक रिपोर्ट फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाएंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Huawei Mate 30 Pro, Huawei Mate 30 Pro Camera, Huawei
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.