Huawei Mate 30 और Huawei Mate 30 Pro लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Huawei Mate 30,Huawei Mate 30 Pro: हुवावे मेट 30 तीन रियर कैमरे के साथ आता है। हुवावे मेट 30 प्रो चार रियर कैमरे से लैस होगा। जानें Huawei ब्रांड के इन लेटेस्ट स्मार्टफोन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 सितंबर 2019 10:49 IST
ख़ास बातें
  • किरिन 990 प्रोसेसर से लैस हैं Huawei Mate 30, Mate 30 Pro
  • 4,200 एमएएच की बैटरी है हुवावे मेट 30
  • 40 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स हैं हुवावे मेट 30 प्रो में

Huawei Mate 30, Mate 30 Pro Launched: हुवावे मेट 30 और हुवावे मेट 30 प्रो से उठा पर्दा

Huawei Mate 30, Mate 30 Pro: हुवावे मेट 30 और हुवावे मेट 30 प्रो लॉन्च कर दिए गए हैं। जर्मनी के म्यूनिख शहर में आयोजित एक इवेंट में हुवावे मेट 30 सीरीज़ को लॉन्च किया गया। नए हुवावे फोन के 4जी और 5जी वेरिएंट लाए गए हैं। ये सुर्कलर रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं जो कंपनी के 'हेलो रिंग डिज़ाइन' पर आधारित हैं। ये लाइका की ब्रांडिंग के साथ आते हैं। हुवावे मेट 30 प्रो को हॉरीज़न डिस्प्ले के साथ आता है और यह 88 डिग्री कर्व्ड डिज़ाइन से लैस है। इसमें हाइसिलिकॉन किरिन 990 5जी प्रोसेसर दिया गया है। हुवावे मेट 30 और मेट 30 प्रो के साथ कंपनी ने हुवावे वॉच जीटी 2 को भी लॉन्च किया गया।
 

Huawei Mate 30, Mate 30 Pro price

हुवावे मेट 30 की कीमत 799 यूरो (करीब 63,000 रुपये) है। इस दाम में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हुवावे मेट 30 प्रो का दाम 1,099 यूरो (करीब 86,700 रुपये) है। इस दाम में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

वहीं, हुवावे मेट 30 प्रो 5जी वेरिएंट का दाम 1,199 यूरो (करीब 94,600 रुपये) है। इस दाम में 8 जीबी रैम + 256 जीबी वेरिएंट मिलेगा। Huawei Mate 30RS Porsche Design भी लॉन्च किया गया है। यह 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। इसका दाम 2,095 यूरो (करीब 1,65,300 रुपये) है। हुवावे मेट 30 सीरीज़ को स्पेस सिल्वर, एमराल्ड ग्रीन, कॉस्मिक पर्पल और ब्लैक रंग में बेचा जाएगा।
 

Huawei Mate 30, Mate 30 Pro specifications, features

हुवावे ने मेट 30 और मेट 30 प्रो में ईएमयूआई 10 दिया है। डुअल-सिम हुवावे मेट 30 में 6.62 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) रिजिड ओलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पैनल एंटी ब्लू लाइट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह 65 प्रतिशत ब्लू लाइट को रोकता है।
Advertisement

मेट 30 में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 990 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। यह 8 जीबी तक रैम के साथ आता है।

Huawei Mate 30 में सुपरसेंसिंग ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 40 मेगापिक्स का प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल है। इसमें एफ/ 2.4 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस है। हैंडसेट इमेज स्टेबलाइजेशन के लिए ओआईएस और एआईएस के साथ आता है।
Advertisement

हुवावे मेट 30 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। बैटरी 4,200 एमएएच की है।

डुअल-सिम हुवावे मेट 30 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1176x2400 पिक्सल) फ्लेक्स ओलेड हॉरीजन डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.4:9 है। हुवावे मेट 30 प्रो में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 990 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम है।
Advertisement
 

हुवावे मेट 30 प्रो में सुपरसेंसिंग क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 40 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। एफ/ 1.6 अपर्चर के साथ। 40 मेगापिक्सल का एक वाइड-एंगल लेंस भी दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 2.4 है। चौथा 3डी डेप्थ सेंसिंग सेंसर है। यह कैमरा सेटअप प्रो बोकेह को सपोर्ट करता है।
Advertisement

हुवावे मेट 30 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है। बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 40 वॉट की सुपरचार्ज चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.62 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

हाईसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1176x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 990

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

40-मेगापिक्सल + 40-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1176x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.