Huawei ने लॉन्च किया क्वाड रियर कैमरा वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2

यह चार रियर कैमरा के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सेंसर दिए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 22:41 IST
ख़ास बातें
  • यह चार रियर कैमरा के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Kirin 9000s SoC दिया गया है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सेल्स बढ़ी है

इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने फोल्डेबल स्मार्टफोन Pocket 2 लॉन्च किया है। यह चार रियर कैमरा के साथ पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसमें बैक पैनल के ऊपर दाएं कोने पर सेंसर दिए गए हैं। Pocket 2 में प्रोसेसर के तौर पर  Kirin 9000s SoC है। 

इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। इसे 16 GB तक RAM और चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस CNY 7,499 (लगभग 86,400 रुपये), 512 GB का CNY 7,999 (लगभग 92,200 रुपये) और 1 TB वाले वेरिएंट का CNY 10,999 (लगभग 1,26,800 रुपये) का है। कंपनी ने इसका एक आर्ट वर्जन भी पेश किया है। इसमें 16 GB का RAM और 1 TB की स्टोरेज है। 

Huawei Pocket 2 का इनर डिस्प्ले 6.94 इंच का है। इसका रिजॉल्यूशन 2,690 x 1,136 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz तक है। इसके साथ 300 Hz का टच सैंपलिंग रेट, 2,200 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल और 21:9 की आस्पेक्ट रेशो और 1,440 Hz का  PWM डिमिंग रेट है। इसकी आउटर स्क्रीन में 1.15 इंच OLED पैनल और 360 x 360 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है। इस स्मार्टफोन की क्वाड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का सेंसर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का हायपरस्पेक्ट्रल कैमरा है। 

इसके फ्रंट में 10.7 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 4,520 mAh की बैटरी 66 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं। इसका भार लगभग 202 ग्राम का है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की अनफोल्ड करने पर मोटाई 7.25 mm और फोल्ड करने पर 15.3 mm की है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की सेल्स बढ़ी है। इस सेगमेंट दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। इस वर्ष सैमसंग अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज लॉन्च कर सकती है। कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में एंट्री की है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के प्राइस अधिक होने के कारण ये प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.94 इंच

फ्रंट कैमरा

10.7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4250 एमएएच

ओएस

HarmonyOS 4

रिज़ॉल्यूशन

2690x1136 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.