5 इंच डिस्प्ले वाला Huawei का Honor 4A स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
Robin Sinha, अपडेटेड: 22 जुलाई 2015 13:25 IST
हुवावे (Huawei) ने मंगलवार को चीन में अपना नया स्मार्टफोन हॉनर (Honor) ब्रांड के तहत पेश किया। नया हॉनर 4ए (Honor 4A) एक बजट स्मार्टफोन है। कंपनी के इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के 3G वेरिएंट की कीमत CNY 599 (करीब 6,100 रुपये) और 4G LTE वर्जन की कीमत CNY 699 (करीब 7,200 रुपये) है। फोन चीन के बाहर कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई।

यह एक डुअल सिम फोन है। हुवावे हॉनर 4ए (Huawei Honor 4A) एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसके ऊपर कंपनी के Emotion UI 3.1 स्किन का इस्तेमाल किया गया है। यह जानकारी GSMArena ने दी। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है और इसमें 1.1 GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 210 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 2GB का रैम (RAM) है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए Adreno 304 GPU प्रोसेसर के साथ इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

स्मार्टफोन का रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे एक्सपेंड नहीं किया जा सकता। डिवाइस में 2200mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। Honor 4A वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी फीचर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी सबसे पहले MyDrivers ने दी।

Huawei Honor 4A के स्पेसिफिकेशन को देखकर लगता है कि इसकी टक्कर हॉनर 4सी (Honor 4C) स्मार्टफोन से होगी, जिसे भारत में मई महीने में लॉन्च किया गया था। Honor 4C बाजार में 8,999 रुपये में उपलब्ध है। इस डिवाइस में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) TFT IPS डिस्प्ले, 64-bit 1.2GHz octa-core HiSilicon Kirin 620 प्रोसेसर और 2GB का RAM है। इसमें 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डिवाइस की स्टोरेज 8GB है, जिसे एक्सपेंड किया जा सकता है। स्मार्टफोन 2550mAh की बैटरी के साथ आता है। हालांकि, यह स्मार्टफोन पुराने एंड्रॉयड 4.4.2 किटकैट (Android 4.4.2 KitKat) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.