Huawei Enjoy Max और Enjoy 9 Plus से उठा पर्दा, जानें सारी खूबियां

हुवावे आज लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 सीरीज से पर्दा उठाएगी। हुवावे मेट 20 सीरीज के लॉन्च से पहले Enjoy 9 Plus और Enjoy Max स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है।

Huawei Enjoy Max और Enjoy 9 Plus से उठा पर्दा, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • हुवावे एन्जॉय 9 प्लस में है डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप
  • Huawei Enjoy Max में है 5,000एमएएच की बैटरी
  • 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस है Huawei Enjoy 9 Plus
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी हुवावे आज लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Huawei Mate 20 सीरीज से पर्दा उठाएगी। हुवावे मेट 20 सीरीज के लॉन्च से पहले Enjoy 9 Plus और Enjoy Max स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। एन्जॉय 9 प्लस और एन्जॉय मैक्स स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच, बड़ी बैटरी और कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए गए हैं। हुवावे ब्रांड के दोनो ही स्मार्टफोन डुअल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट सेंसर और स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस हैं। Enjoy 9 Plus में बड़ा नॉच, दो फ्रंट कैमरे और Enjoy Max में वाटरड्रॉप नॉच और सिंगल सेल्फी कैमरे वाला फोन है। एन्जॉय 9 प्लस का बैक 3डी इल्यूजन डिजाइन और एन्जॉय मैक्स में बेहतर पकड़ के लिए लेदर-टेक्चर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Huawei Enjoy 9 Plus, Enjoy Max की कीमत

हुवावे एन्जॉय मैक्स के 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,100 रुपये), 4 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 21,300 रुपये) है। यह हैंडसेट ब्लैक, व्हाइट और ब्राउन रंग में बेचा जाएगा। दोनों स्मार्टफोन की बिक्री चीन में इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएगी। Huawei Enjoy 9 Plus के 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (लगभग 15,900 रुपये), 4 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 18,100 रुपये) है। यह हैंडसेट मैजिक नाइट ब्लैक, सफायर ब्लू और ऑरोरा वॉयलट रंग में मिलेगा।
 

Huawei Enjoy Max के स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हुवावे एन्जॉय मैक्स हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 स्किन पर चलता है। स्मार्टफोन में 7.12 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले (1080x2244 पिक्सल) है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 512 जीपीयू है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी/128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
 
enjoymax


स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, अर्पचर एफ/2.0 है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। अब बात कैमरा फीचर्स की। इसमें आपको अर्पचर ब्लर, जेस्चर सेल्फ-टाइमर, फन एआर मोड, वॉयस कंट्रोल, फेस रिकग्निशन और स्माइल कैप्चर फीचर हैं।

फोन में जान फूंकने के लिए 5,000एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट रहेगा। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4 जी वोल्ट, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, वाईफाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में एम्बियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप, कंपास, प्रॉक्समिटी सेंसर भी हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 177.57x86.24x8.48मिलीमीटर और इसका वजन 210 ग्राम है।

Huawei Enjoy 9 Plus के स्पेसिफिकेशन
एन्जॉय 9 प्लस हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 स्किन पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले (1080x2340 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में किरिन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू है। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, अर्पचर एफ/1.8 है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दो फ्रंट कैमरे 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। अब बात कैमरा फीचर्स की।

Huawei Enjoy 9 Plus फोन में जान फूंकने के लिए 4,000एमएएच की बैटरी है। यह हैंडसेट 65 घंटे का ऑडियो प्लेबैक, 9 घंटे गैमिंग और 14 घंटे की 4 जी ब्राउजिंग का दावा करता है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4 जी वोल्ट, वाईफाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस सपोर्ट है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर,  जायरोस्कोप, प्रॉक्समिटी सेंसर और एम्बियंट लाइट सेंसर भी हैं। फोन की लंबाई-चौड़ाई 162.4x77.1x8.05 मिलीमीटर और इसका वजन 173 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरकिरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले7.12 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2244 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  2. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  3. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  5. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  7. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  8. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  9. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  10. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »