Huawei Enjoy 10S लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी से है लैस

Huawei Enjoy 10S में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2019 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Enjoy 10S की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलता है Huawei Enjoy 10S
  • हुवावे एन्जॉय 10एस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है
Huawei Enjoy 10S को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अभी कुछ दिन पहले ही कंपनी ने चीनी मार्केट में Huawei Enjoy 10 और Huawei Enjoy 10 Plus को लॉन्च किया था। Huawei की एन्जॉय सीरीज़ का नया फोन तीन रियर कैमरे और ग्रेडिएंट बैकपैनल फिनिश के साथ आता है। हैंडसेट में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच भी है। हुवावे एन्जॉय 10एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह इस साल मार्च महीने में पेश किए गए Huawei Enjoy 9S का अपग्रेड है।
 

Huawei Enjoy 10S price

हुवावे एन्जॉय 10एस के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीनी मार्केट में 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन को मैजिक नाइट ब्लैक, एमराल्ड ग्रीन और रियल्म ऑफ द स्काई रंग में उपलब्ध कराया गया है। इस फोन को भारत में लॉन्च करने के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।
 

Huawei Enjoy 10S specifications, features

हुवावे एन्जॉय 10एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 90.17 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। फोन में ऑक्टा-कोर हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।

हुवावे एन्जॉय 10एस तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फोन में एफ/ 2.0 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई ब्यूटी, स्लो मोशन, नाइट सीन मोड और पनोरमा जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगा।
Advertisement

Huawei Enjoy 10S की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है।

Huawei ने फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है। इसका डाइमेंशन 157.4x73.2x7.75 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.