HTC Wildfire X भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे वाले इस फोन का दाम 10,000 रुपये से कम

HTC Wildfire X Launch: एचटीसी ने अपने नए एचटीसी वाइल्डफायर एक्स स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में वापसी की है। जानें दाम, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 14 अगस्त 2019 11:35 IST
ख़ास बातें
  • HTC Wildfire X की बिक्री होगी Flipkart पर
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है एचटीसी वाइल्डफायर एक्स में
  • 3300 एमएएच की बैटरी से लैस है एचटीसी वाइल्डफायर एक्स

HTC Wildfire X भारत में लॉन्च, तीन रियर कैमरे वाले इस फोन का दाम 10,000 रुपये से कम

हैंडसेट निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपने नए HTC Wildfire X स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में वापसी की है। एचटीसी वाइल्डफायर एक्स की अहम खासियत की बात करें तो हैंडसेट में माय बडी सिक्योरिटी फंक्शन और 8x हाइब्रिड ज़ूम जैसे फीचर दिए गए हैं। एचटीसी वाइल्डफायर एक्स के दो वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं- एक 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ। एचटीसी वाइल्डफायर एक्स (HTC Wildfire X Sale) की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर होगी। आइए अब आपको एचटीसी ब्रांड के इस नए हैंडसेट की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

HTC Wildfire X की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

एचटीसी वाइल्डफायर एक्स के 4 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट को सीमित अवधि के लिए क्रमश: 12,999 रुपये और 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। एचटीसी के इस नए हैंडसेट के सेफायर ब्लू कलर वेरिएंट को भारत में उतारा गया है। यह फोन फ्लिपकार्ट पर 22 अगस्त 2019 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

फोन के साथ 1 साल की वारंटी के अलावा बिना कोई सवाल पूछे छह महीने तक की एक्सीडेंटल, लिक्विड डैमेज प्रोटेक्शन और कॉम्प्लिमेंट्री पिकअप और ड्रॉप की भी सुविधा मिलेगी। ऑफर्स की बात करें तो एचटीसी वाइल्डफायर एक्स खरीदने वाले नए या मौजूदा वोडाफोन आइडिया ग्राहक को उनके मायवोडाफोन/ मायआइडिया ऐप में 75 रुपये के 50 कूपन (3750 रुपये) दिए जाएंगे।

मायवोडाफोन/ मायआइडिया इनमें से किसी भी ऐप के माध्यम से 255 रुपये का रीचार्ज करने पर 75 रुपये का कूपन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके अलावा यूज़र को 18 महीने तक प्रतिदिन 0.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।  
Advertisement
 

HTC Wildfire X Specifications

एचटीसी वाइल्डफायर एक्स में दिए माय बडी फीचर की बात करें तो इस फीचर की मदद से यूज़र स्मार्टफोन को पर्सनल सिक्योरिटी टूल के रूप में इस्तेमाल कर पाएंगे। एचटीसी ब्रांड का यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस वाटरड्रॉप डिस्प्ले है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.8 प्रतिशत है। फोन में 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन के दो वेरिएंट उतारे गए हैं- 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी (हाइब्रिड) तक बढ़ाना संभव है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल (ज़ूम) का सेंसर और 5 मेगापिक्सल (डेप्थ) का सेंसर मिलेगा। फोन 2x लॉसलेस ऑप्टिकल ज़ूम और 8x हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट से लैस है। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा विशेष रूप से कम रोशनी में बोकेह शॉट में शानदार एज डिटेल प्रदान करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल (86 डिग्री) लेंस इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

फोन में जान फूंकने के लिए 3300 एमएएच की बैटरी दी गई है। एचटीसी ने अपने इस लेटेस्ट फोन में माइक्रो-यूएसबी के बजाय यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। जायरोस्कोप, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 156.7x74.9 x7.95 मिलीमीटर है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  2. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  4. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  6. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  7. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  8. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  9. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  10. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.