HTC Wildfire E lite मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें अन्य खूबियां

एचटीसी वाइल्डफायर ई लाइट में बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि हॉरिजॉन्टल कैप्सूल आकार के मॉड्यूल में ऊपरी बायीं ओर स्थित है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 फरवरी 2021 14:46 IST
ख़ास बातें
  • HTC Wildfire E lite में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • एचटीसी वाइल्डफायर ई लाइट में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • फोन को दक्षिण अफ्रीका व रूस में पेश किया गया है

HTC Wildfire E lite में सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है

HTC Wildfire E lite को ताइवानी कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया हैष यह बजट स्मार्टफोन ठीक-ठाक स्पेसिफिकेशन से लैस है, जिसे दक्षिण अफ्री व रूस में पेश किया गया है। फोन के टॉप व बॉटम पर मोटे बेजल्स दिए गए हैं, जबकि पिछले हिस्से पर मैट बैक पैनल फिनिश मौजूद है। एचटीसी वाइल्डफायर ई लाइट में बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है, इसके अलावा इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो कि हॉरिजॉन्टल कैप्सूल आकार के मॉड्यूल में ऊपरी बायीं ओर स्थित है।  
 

HTC Wildfire E lite price, sale

HTC Wildfire E lite की कीमत दक्षिण अफ्रीका में ZAR 1,549 (लगभग 7,600 रुपये) है और रूस में भी यह RUB 7,790 (लगभग 7,600) में मिलेगा। यह कीमत फोन के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज मॉडल की है, जिसमें आपको सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन मिलता है। दक्षिण अफ्रीका के ग्राहक CaCellular के जरिए ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जबकि रूस के ग्राहकों को इसके लिए Citilink पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
 

HTC Wildfire E lite specifications

एचटीसी वाइल्डफायर ई लाइट एंड्रॉयड 10 गो एडिशन पर काम करता है, इसमें डुअल-सिम स्लॉट फीचर किया गया है। इसमें 5.45 इंच एचडी+ (720x1,440 पिक्सल) डिस्प्ले और 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दी गई है। फोन की इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है, जिससे आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।  

एचटीसी वाइल्डफायर ई लाइट फोन में जैसे कि हमने बताया डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दूसरा 0.3 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। कैमरा फीचर्स में ऑटो एचडीआर, पैनोरमा, फुल-एचडी 1080पी वीडियो रिकॉर्डिंग आदि शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिसमें फिक्स फोकस और फुल-एचडी 720पी वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
Advertisement

एचटीसी वाइल्डफायर ई लाइट में 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ 15वी/1ए चार्जिंग दी गई है। कनेक्टिविटी विकल्प में ब्लूटूथ वी5, वाई-फाई 802.11 ac, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें, तो एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद हैं।। HTC Wildfire E lite का डायमेंशन 147.86x71.4x8.9mm है और वज़न 160 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  7. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  8. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  10. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.