HTC U23 Pro की फोटो लीक, 108 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर के साथ देगा दस्तक

HTC कथित तौर पर अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन HTC U23 Pro पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मई 2023 14:49 IST
ख़ास बातें
  • HTC कथित तौर पर अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन HTC U23 Pro पर काम कर रहा है।
  • HTC U23 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर, 12GB RAM दी जाएगी।
  • HTC U23 Pro में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

HTC U23 Pro में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

Photo Credit: Ptt

HTC कथित तौर पर अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन HTC U23 Pro पर काम कर रहा है। हाल ही में लीक हुई फोटो से फोन की डिटेल्स का खुलासा हुआ है। इन कथित फोटोग्राफ को PTT फोरम पर नेटीजन सिम्बियन द्वारा शेयर किया गया था। इस पर प्रिंटेड OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल कैमरा नजर आया था। यहां हम आपको आगामी HTC U23 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

HTC U23 Pro में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और 12GB RAM दी जाएगी। HTC U20 Pro का सक्सेसर लीक इमेज के अनुसार, 8GB RAM और 4600mAh की बैटरी से लैस होगा। U23 Pro के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल प्राइमरी लैंस होगा। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट में पंच होल सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Advertisement
 

HTC U23 Pro के लीक फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


HTC U23 Pro हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया, जहां खुलासा हुआ कि यह स्मार्टफोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके अलावा इसमें Adreno 644 GPU के साथ 1.80GHz पर 4 कोर के साथ एक हाई-परफॉर्मेंस सीपीयू, 2.36GHz पर चलने वाले 3 सीपीयू कोर और 2.40GHz पर चलने वाला 1 सीपीयू कोर है। गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर टेस्टिंग में 933 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2351 प्वाइंट हासिल  किए।

हालांकि, अभी तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस को लेकर कोई आधिकारिख घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अफवाहों से पता चला है कि फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले होगी। फोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज, हाई एंड कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी मिलेगी। ऐसा अनुमान है कि यह स्मार्टफोन जून में ताईवान में एंट्री ले सकता है। HTC U23 Pro मिड रेंज स्मार्टफोन मार्केट में एक नया पावरफुल मॉडल बनकर आएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.