एचटीसी यू 11 आज हो सकता है लॉन्च

एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन को मंगलवार को ताइवान में होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 मई 2017 09:23 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च इवेंट सुबह 11.30 बजे शुरू होगा
  • इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा
  • फोन में एज सेंसर फ़ीचर दिए जाने की उम्मीद है
एचटीसी यू 11 स्मार्टफोन को मंगलवार को ताइवान में होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद है। यह इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट को कंपनी की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

एचटीसी यू 11 के बारे में मंगलवार को होने वाले लीक से पहले कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। और कंपनी ने एच सेंसर फ़ीचर का खुलासा खुद टीज़र जारी कर किया था। यह फ़ीचर स्मार्टफोन के मेटल एज के साथ प्रेशर-सेंसिटिव इटरफेस से लैस होगा। ये सेंसर को स्क्वीज़ करने पर प्रतिक्रिया देंगे और इनसे कई तरह के फंक्शन परफॉर्म किए जा सकेंगे।
Advertisement

लेटेस्ट एचटीसी लीक की बात करें तो, गूगल प्ले पर एचटीसी एज सेंस ऐप पर गलती से लिस्ट कर दिया था। जिससे खुलासा हो गया था कि एज सेंस फ़ीचर से किन फंक्शन को परफॉर्म किया जा सकेगा। एक दूसरी रिपोर्ट से फोन की कीमत और 19 मई से बिक्री शुरू होने का पता चला था।

एचटीसी एज सेंस ऐप लिस्टिंग की बात करें तो, एक स्क्रीनशॉट से पता चला कि किनारों को 'किसी गुब्बारे की तरह फुलाने' की तरह दबाना होगा और फिर इसे गुब्बारे को छोड़ने की तरह छोड़ देना होगा। यह आने वाले एचटीसी यू 11 के फ़ीचर की टेस्टिंग थी। एक दूसरे स्क्रीनशॉट से पता लगता है कि एज सेंस से तस्वीरें लेने, वीडियो लेने और गूगल असिस्टेंट को शुरू करने जैसे कई दूसरे काम किए जा सकते हैं।
Advertisement

एक दूसरी लीक से खुलासा होता है कि एचटीसी यू 11 अपने लॉन्च के तुरंत बाद रिलीज़ किया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन की बिक्री ताइवान में 19 मई से 19,000 ताइवानी डॉलर (करीब 42,400 रुपये) में शुरू होगी। इसके अलावा हो सकता है कि इस दिन एचटीसी स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर शुरू करे ना कि वास्तविक बिक्री।
Advertisement

इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने का खुलासा हुआ है। फोन में 5.5 इंच क्वाडेचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो एचटीसी यू 11 में एक 12 मेगापिक्सल रियर सेंसर और 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होगा। फोन के 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने का खुलासा हुआ है। इसके अलावा 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी कंपनी द्वारा लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

एचटीसी यू 11 में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअ बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ग्लोनास, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी 3.1 टाइप-सी पोर्ट होगा।
Advertisement

एचटीसी यू 11 के होम बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है और फोन के आईपी57 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस होने की उम्मीद है। ऑडियो फ़ीचर की बात करें तो, एचटीसी यू 11 में बूमसाउंड, हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो, एचटीसी यूसोनिक और 3डी ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC Edge Sense, HTC U 11, HTC India, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.