HTC 2024 में लॉन्च करेगा Snapdragon 7 सीरीज के साथ नए स्मार्टफोन्स!

HTC ने पिछले कुछ सालों में HTC U23 सीरीज जैसे सिर्फ कुछ ही स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें HTC U23 और U23 Pro शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 11:35 IST
ख़ास बातें
  • HTC क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिप्स पर बेस्ड स्मार्टफोन्स लेकर आएगी।
  • HTC के नए स्मार्टफोन्स मिड रेंज होंगे।
  • HTC ने हाल ही में HTC U23 और HTC U23 Pro स्मार्टफोन्स लॉन्च किए थे।

HTC Wildfire E Star में 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: HTC

HTC कुछ सालों पहले अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के लिए लोकप्रिया था ब्रांड आईफोन लेवल का प्रीमियम और सैमसंग लेवल का यूनिक डिवाइस की पेशकश करता था। हालांकि, बीते कुछ सालों में कॉम्पिटिशन बढ़ने से कंपनी काफी पीछे चली गई। एचटीसी स्मार्टफोन ब्रांड धीरे-धीरे यह बाजार से गायब हो गया। अब कथित तौर पर कंपनी फिर से वापसी की तैयारी कर रही है।

Gizmochina की रिपोर्ट में HTC के ग्लोबल बिजनेस और मार्केटिंग के सीनियर प्रेसिडेंट हुआंग झाउयिंग ने उल्लेख किया है कि कंपनी एक नई स्ट्रेटजी के साथ वापसी करने का प्लान बना रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी हर साल एक या दो स्मार्टफोन लॉन्च करना शुरू करेगी। आपको बता दें कि फोन टॉप लेवल के हाई-एंड फोन नहीं होंगे जैसा कि पहले आए थे।

कंपनी ने उल्लेख किया है कि वे जिन दो फोन को लॉन्च करने की प्लान बना रहे हैं, वे मिड-रेंज सेगमेंट में आएंगे और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज चिप्स पर बेस्ड होंगे। झाउयिंग के अनुसार, Snaprdragon 7 Gen चिपसेट उन सभी फीचर्स को प्रदान करती है, जिनकी जरूरत अधिकतर ग्राहकों को स्मार्टफोन से होती है। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि HTC के नए स्मार्टफोन मार्केट में कब देखने को मिलेंगे या किन-किन मार्केट्स में लॉन्च होंगे।


हाल ही में HTC के लॉन्च हुए फोन


Advertisement
HTC ने पिछले कुछ सालों में HTC U23 सीरीज जैसे सिर्फ कुछ ही स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें HTC U23 और U23 Pro शामिल हैं। HTC ने अफ्रीका में HTC Wildfire E Star स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके अलावा सिर्फ HTC Desire 22 Pro था। आपको बता दें कि HTC एक ऐसा ब्रांड था जो काफी यूनिक और प्रीमियम स्मार्टफोन बनाता था। उस समय में स्मार्टफोन लाइनअप की एक बड़ी रेंज थी, उस समय में बेहतर यूजर इंटरफेस था जबकि अन्य स्मार्टफोन ब्रांड कस्टम यूजर इंटरफेस सही करने की कोशिश कर रहे थे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.