एचटीसी वन एम9+ सुप्रीम कैमरा और बटरफ्लाई 3 स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 सितंबर 2015 11:45 IST
एचटीसी ने मंगलवार को अपने एचटीसी जे बटरफ्लाई (एचटीवी31) स्मार्टफोन को जापान के बाहर उपलब्ध कराने का जानकारी दी। यह हैंडसेट एचटीसी बटरफ्लाई 3 के नाम से जाना जाएगा। याद रहे कि इस स्मार्टफोन को मई महीने में जापान में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस का इंटरनेशनल वेरिएंट ऑरिजनल से काफी मेल खाता है। ताइवान की इस कंपनी ने एचटीसी वन एम9+ सुप्रीम कैमरा स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जो वन एम9+ हैंडसेट के जैसा ही है, फ़र्क सिर्फ रियर कैमरा सेटअप का है।

एचटीसी बटरफ्लाई 3 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5.2 इंच का क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी3 डिस्प्ले है। यह एक वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस डिवाइस है। स्मार्टफोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 एमएसएम8994 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम और एड्रेनो 430 जीपीयू है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
हैंडसेट में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 20.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। गौर करने वाली बात है कि बटरफ्लाई 3 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
Advertisement

इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के अलावा ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, जीपीआरएस/ एज और 3जी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में 2700 एमएएच की बैटरी है। ताइवान की इस कंपनी ने यह भी बताया है कि स्मार्टफोन में क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 2.0 टेक फ़ीचर मौजूद है। स्मार्टफोन को 20 अक्टूबर को ताइवान में 19,900 ताइवानी डॉलर में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने और कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

एचटीसी वन एम9+ सुप्रीम कैमरा स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एचटीसी वन एम9+ जैसे ही हैं, फ़र्क सिर्फ नए लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम और बेहतर रियर कैमरे में है। नए वेरिएंट में 21 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जो ओआईएस और एफ/2.2 एपरचर से लैस है। इस हैंडसेट में भी डुअल-लेंस डिजाइन मौजूद है, लेकिन अब सेकेंडरी रियर कैमरा लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम का काम करेगा। अल्ट्रा पिक्सल फ्रंट कैमरे में कोई बदलाव नहीं किया गया है। याद रहे कि वन एम9+ मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा डेप्थ सेंसर के तौर पर काम करता है।
Advertisement

नए हैंडसेट में 5.2 इंच का क्वाड-एचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसमें 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6795टी हेलियो एक्स10 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम होगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन को पावर देगी 2840 एमएएच की बैटरी। इस हैंडसेट की उपलब्धता और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  5. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  6. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  7. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  8. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  9. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.