एचटीसी वन एम9 प्राइम कैमरा एडिशन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 मई 2016 11:14 IST
एचटीसी ने हाल ही में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एचटीसी 10 पेश किया था। अब कंपनी ने पिछले साल के  प्रीमियम फोन एचटीसी वन एम9 का नया वर्जन यूरोप में चुपचाप लॉन्च कर दिया है। एचटीसी के नए स्मार्टफोन एचटीसी वन एम9 प्राइम कैमरा एडिशन को फिलहाल आधिकारिक तौर पर जर्मनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक वन एम9 प्राइम कैमरा एडिशन 22.70 यूरो (करीब 1,700 रुपये) प्रति महीने पर कॉन्ट्रेक्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। जिसकी अवधि 24 महीने होगी। मेटल बॉडी से बना एचटीसी का यह फोन पिछले एचटीसी वनएम 9 की तरह ही सिंगल-टोल गनमेंटल ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेगा।

एचटीसी वन एम9 प्राइम कैमरा एडिशन काफी हद तक 2015 में आए एचटीसी वन एम9 की तरह दिखता है।  एचटीसी वन एम9 प्राइम कैमरा एडिशन में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक हीलियो एक्स10 प्रोसेसर दिया गया है। एचटीसी के इस नए स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 
बात करें फोन के कैमरे की तो एचटीसी के इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। याद दिला दें, कि एचटीसी वन एम9 में 20 मेगापिक्सल का रियर कैमरा था। 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एचटीसी वन एम9 एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की सेंस यूआई दी गई है।
Advertisement

फोन में बैटरी 2840 एमएएच की है। बैटरी के 2जी नेटवर्क पर 22 घंटे तक, 3 जी नेटवर्क पर 13 घंटे तक टॉकटाइम देने का दावा किया गया है। वहीं 2 जी नेटवर्क पर 587 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम और 3जी पर 658 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलने का दैवा किया गया है।फोन का डाइमेंशन 144.6 x 69.7 x 9.61 एमएम और वजन 159 ग्राम है। फोन एचटीसी की बूमसाउंड टेक्नोलॉजी और डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो एचटीसी वन एम9 प्राइम कैमरा एडिशन एनएफसी, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, एनएफसी, ग्लोनास, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी और एलटीई सपोर्ट करता है। फोन में एम्बिएंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, मैग्नेटिक और सेंसर हब जैसे फीचर भी हैं। फोन नैनो सिम कार्ड सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , helio x10, htc, htc mediatek, htc one m9 prime cam
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.