एचटीसी वन ए9 की तस्वीर लीक, दिखने में है आईफोन की तरह

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2015 16:12 IST
एचटीसी वन ए9 (एचटीसी एरो) के अलग-अलग कलर वेरिएंट की एक तस्वीर लीक हुई है। ट्विटर पर पोस्ट की गई इस तस्वीर से हैंडसेट के डिजाइन का भी अनुमान लगाया जा सकता है।

@evleaks ट्विटर प्रोफाइल से शेयर की गई एचटीसी वन ए9 की तस्वीर में डिवाइस के 6 कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं। फोटो में स्मार्टफोन का एसिड गोल्ड, ओपल सिल्वर, डीप गार्नेट, कास्ट आइरन और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट दिख रहा है। गौर करने वाली बात है कि इस साल ऐप्पल ने भी अपने आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस स्मार्टफोन के रोज गोल्ड कलर वेरिएंट पेश किए हैं।

तस्वीर को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि एचटीसी के इस स्मार्टफोन का डिजाइन आईफोन जैसा होगा, बोल्ड कर्व्ड एज और टॉप व बॉटम पर बने दो वायरलेस एंटिना के साथ। फ्रंट पैनल के निचले हिस्से पर एक फिजिकल बटन दिख रहा है, संभव है कि यह होम बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करे।
 
रिपोर्ट से यह भी जानकारी मिली है कि एचटीसी एरो ए9 में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एमोलेड डिस्प्ले, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होगा।
Advertisement
इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, ओआईएस और बीएसआई सेंसर के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2150 एमएएच की बैटरी होने की भी जानकारी दी गई है। यह मेटल बिल्ड स्मार्टफोन 7 मिलीमीटर पतला होगा।

याद रहे कि एचटीसी ने महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया साइट वीबो पर अपने आधिकारिक पेज पर एक मीडिया इनवाइट जारी किया था। इसमें 29 सितंबर को जापान के हेनकोन शहर में एक इवेंट आयोजित किए जाने का जिक्र था। इनवाइट के मुताबिक, एचटीसी द्वारा 'डुअल फ्लैगशिप' डिवाइस लॉन्च किए जाएगा। इनवाइट में तो दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन नहीं दिख रहे, लेकिन अब तक मिली जानकारी से लगता है कि एचटीसी एरो (वन ए9) और एचटीसी बटरफ्लाई 3 को इस इवेंट में पेश किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.