एचटीसी डिज़ायर 728जी डुअल सिम लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एचटीसी डिज़ायर 728जी डुअल सिम लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने सोमवार को अपना डिज़ायर 728जी डुअल सिम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया। 17,990 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्टफोन पर्पल मिस्ट और व्हाइट लग्ज़री कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। आपको बता दें कि पिछले महीने ही एक रिटलेर ने एचटीसी डिज़ायर 728जी डुअल सिम को जल्द ही भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी।

एचटीसी डिज़ायर 728जी डुअल सिम में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट मौजूद होगा। इसके साथ 1.5 जीबी रैम दिया गया है।
htc desire 728g dual sim purple
16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले डिज़ायर 728जी डुअल सिम में माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) सपोर्ट मौजूद है। डिज़ायर 728जी डुअल सिम में 3जी, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी है। जानकारी के मुताबिक, यह 3जी नेटवर्क पर 21 घंटे तक का टॉक टाइम और 485 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.9x77.84x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम। एचटीसी स्मार्टफोन के अन्य स्मार्टफोन की तरह डिज़ायर 728जी डुअल सिम भी एचटीसी बूमसाउंड टेक्नोलॉजी से लैस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »