एचटीसी डिज़ायर 728जी डुअल सिम फोन 17,990 रुपये में होगा लॉन्च

एचटीसी डिज़ायर 728जी डुअल सिम फोन 17,990 रुपये में होगा लॉन्च
विज्ञापन
भारत में इस महीने की शुरुआत में वन ई9एस डुअल सिम स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद एचटीसी द्वारा अपने डिज़ायर सीरीज का नया हैंडसेट डिज़ायर 728जी डुअल सिम जल्द ही पेश किए जाने की ख़बर है।

मुंबई के एक नामी स्मार्टफोन रिटेलर ने जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन  17,990 रुपये में उपलब्ध होगा। महेश टेलीकॉम के पोस्ट के मुताबिक, कंपनी का नया हैंडसेट एचटीसी डिज़ायर 728 "वर्ल्ड फोन" डुअल सिम है। इसमें जीएसएम-जीएसएम के साथ सीडीएमए सपोर्ट होने की भी जानकारी दी गई है। इसे चीन में पिछले महीने में लॉन्च किए गए एचटीसी डिज़ायर 728 डुअल सिम का वेरिएंट माना जा रहा है।

फोनएरिना (Fonearena) का अनुमान है कि यह हाल ही में जर्मनी में लॉन्च किए गए डिज़ायर 728जी डुअल सिम का 3जी ऑन्ली वेरिएंट है। इसमें भी जीएसएम-जीएसएम+सीडीएमए सपोर्ट मौजूद है। और इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन भारतीय रिटेलर द्वारा दी गई जानकारियों से मेल खाते हैं। नेटवर्क सपोर्ट के अलावा डिज़ायर 728 डुअल सिम और डिज़ायर 728जी डुअल सिम में मुख्य अंतर रैम का है। 728जी डुअल सिम में 1.5 जीबी का रैम है जबकि चीन में लॉन्च हुआ वेरिएंट 2 जीबी रैम के साथ आता है। चीनी वेरिएंट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप से लैस है, जबकि रिटेलर ने बताया है कि भारत में लॉन्च किए जाने वाला हैंडसेट एंड्रॉयड 5.0.2 लॉलीपॉप के साथ आएगा।

एचटीसी डिज़ायर 728जी डुअल सिम में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट मौजूद होगा।

16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने वाले डिज़ायर 728जी डुअल सिम में माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) सपोर्ट मौजूद है। डिज़ायर 728जी डुअल सिम में 3जी, वाई-फाई, एफएम रेडियो, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी है। जानकारी के मुताबिक, यह 3जी नेटवर्क पर 21 घंटे तक का टॉक टाइम और 485 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। हैंडसेट का डाइमेंशन 157.9x77.84x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  2. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  4. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  5. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  6. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  7. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  8. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  10. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »