एचटीसी डिज़ायर 628 स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, 3 जीबी रैम से है लैस

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 16 मई 2016 15:48 IST
एचटीसी ने अपना नया स्मार्टफोन डिज़ायर 628 लॉन्च किया है। इस हैंडसेट को एचटीसी वियतनाम की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह दिखने में बहुत हद तक डिज़ायर 830 जैसा है, लेकिन यह छोटे डिस्प्ले के साथ आता है।

एचटीसी डिज़ाय़र 628 स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और यह 3 जीबी रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फ़ीचर के साथ आता है। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित सेंस यूआई पर चलेगा। हैंडसेट में एफ/2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2,200 एमएएच की बैटरी। तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि हैंडसेट मे बूमसाउंड स्पीकर भी दिए गए हैं।

इसका डाइमेंशन 146.9 x 70.9 x 9.8 मिलीमीटर है और वज़न 142 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.