एचटीसी 10 स्मार्टफोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2016 14:06 IST
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप हैंडसेट एचटीसी 10 की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की है। याद रहे कि एचटीसी 10 को भारत में इस साल मई महीने में 52,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। त्यौहारी सीज़न को देखते हुए कपंनी ने इस फोन को अब से 47,990 रुपये में बेचने का फैसला किया है।

एचटीसी ने हाल ही में ऐलान किया था कि एचटीसी 10 एंड्रॉयड 7.0 नूगा का अपेडट पाने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अपडेट को इस साल की चौथी तिमाही में जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड 7.0 अपडेट जारी होने के 15 दिन के अंदर लेटेस्ट ओएस अपडेट जारी करने का दावा किया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

बता दें कि एचटीसी 10 में 5.2 इंच का क्वाड एचडी (1440x2560 पिक्सल) सुपर एलसीडी 5 डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 12 अल्ट्रापिक्सल लेज़र ऑटोफोकस कैमरा है। यह डुअल टोन एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। इसमें ओआईएस से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी, डीएलएनए, जीपीआरएस/ एज, 3जी और 4जी कनेक्टिविटी फ़ीचर इस हैंडसेट का हिस्सा है। और 3000 एमएएच की बैटरी फोन को पावर देने का काम करती है।

स्मार्टफोन नैनो सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। ये एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित एचटीसी सेंस यूआई पर चलेगा। इसमें बूमसाउंट स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant design
  • Gorgeous display
  • Lean software
  • Speedy performance
  • Good cameras
  • Very good audio
  • Bad
  • No FM radio
  • Battery life could be better
  • Some metering issues in camera app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-अल्ट्रापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HTC, HTC 10, HTC 10 Price, HTC 10 Price Cut

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.