एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन 12 अप्रैल को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 11:17 IST
एचटीसी ने 12 अप्रैल को होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिये हैं। इस इवेंट में कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। एचटीसी के इस स्मार्टफोन को एचटीसी 10 कहा जा रहा है। ताइवानी कंपनी ने ऐलान किया है कि न्यू यॉर्क, लंदन और ताइपेई में एक साथ इवेंट आयोजित होंगे।

कंपनी द्वारा भेजे इनवाइट से पता चलता है कि कंपनी के 12 अप्रेल को होने वाले इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इनवाइट में लिखा है, ''हम इसे स्वीकार करते हैं। हम एक अच्छी राह के लिए जुनूनी हैं। '' इसके साथ ही हैशटैग #powerof10 भी लिखा है।

इस इनवाइट से उन खबरों की भी पुष्टि होती है जिनें एचटीसी 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अप्रैल में लॉन्च होने का दावा किया गया था।
 

पिछली लीक और खबरों से एचटीसी 10 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5.15 इंच का सुपर एलसीडी  क्यूएचडी स्क्रीन के साथ  3000 एमएएच बैटरी होगी। एचटीसी वन एम9 में 2840 एमएएच बैटरी दी गी थी जबकि वन (एम8) में 2600 एमएएच बैटरी थी।
Advertisement

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 जीपीयू, 4जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर हो सकते हैं। हाल ही में लीक तस्वीरों में फोन में मेटल क्लैड के साथ चैम्फर्ड किनारे होंगे। डिस्प्ले के नीचे की तरफ एक फिजिकल होम बटन और दो कैपेसिटिव बटन व मल्टी विंडो एक्सेस विकल्प होंगे।
Advertisement

एचटीसी 10 के नए टीजर में ताइवानी कंपनी एचटीसी ने कहा था, ''आप देखेंगे दुनिया का पहला, वर्ल्डक्लास फ्रंट और रियर कैमरा'', इसके साथ  कंपनी ने पहले की तरह ही हैशटैग #powerof10 भी लिखा।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HTC, HTC 10, HTC Mobiles, Mobiles

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.