एचपी अगले साल लॉन्च कर सकती है एक और विंडोज़ स्मार्टफोन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 10:07 IST
ख़ास बातें
  • एचपी का नया स्मार्टफोन ज्यादा यूज़र फ्रेंडली होगा
  • इस फोन को माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से बनाया जाएगा
  • नए विडोज़ फोन को आधिकारिक तौर पर फरवरी 2017 में लॉन्च किया जा सकता है
एचपी ने इस साल फरवरी में हुए एमडब्ल्यूसी इवेंट में विंडोज़ 10 ओएस वाला एलीट एक्स3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन विंडोज़ 10 के कॉन्टिनम फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है। एलीट एक्स3 को मिले कम रिस्पॉन्स के बावज़ूद ऐसा लगता है कि कंपनी 2017 में एक और विंडोज़ फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

सूत्रों के हवाले से फोन अरीना ने खबर दी कि, कंपनी ने फरवरी 2017 में एक ज्यादा बेहतर कस्टमर फोकस विंडोज़ स्मार्टफोन बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। यह रिपोर्ट पहले आई ख़बरों की पुष्टि करती है।

ख़बरों में कहा गया है कि एचपी स्मार्टफोन बनाएगी और बेचेगी जबकि माइक्रोसॉफ्ट वित्तीय तौर पर मदद करेगी। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने लूमिया स्मार्टफोन में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी की मदद से एचपी के फोन में ग्लांस, क्लियरब्लैक डिस्प्ले, डबल टैप टू वेक और एडवांस्ड कैमरा फंक्शन दिए जा सकते हैं।


याद दिला दें, कि एलीट एक्स3 में 5.96 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है जो 2.15 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस फोन में 4 जीबी रैम है जबकि स्टोरेज 64 जीबी है।

बात करें कैमरे की तो एलीट एक्स3 में एक 15 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन को बिज़नेस उद्देश्य के लिए डिज़ाइन किया गया था और यह एचपी वर्कस्पेस के साथ-साथ दूसरे सिक्योरिटी फ़ीचर से लैस है।
Advertisement

इसके अलावा इस रिपोर्ट में बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट ने आंतरिक तौर पर रेडमंड में एक नया विंडोज़ 10 मोबाइल हैंडसेट भी लॉन्च किया है जिसे आधिकारिक तौर पर फरवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.