Smartphone Hacks: इन 5 तरीकों से बड़ी से बड़ी फाइल मिनटों में ट्रांसफर, इंटरनेट की जरूरत नहीं!

अगर इंटरनेट नहीं है तो भी आप आसानी से फाइल शेयर कर सकते हैं। जानें Nearby Share, Bluetooth और Wi-Fi Direct जैसे 5 आसान तरीके।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मई 2026 13:29 IST
ख़ास बातें
  • बिना इंटरनेट Nearby Share और Wi-Fi Direct से फाइल भेजें
  • Bluetooth छोटी फाइल ट्रांसफर के लिए आज भी उपयोगी है
  • USB और ऐप्स से बड़ी फाइल भी आसानी से शेयर होती है

बिना इंटरनेट Nearby Share और Wi-Fi Direct से फाइल भेज सकते हैं

Photo Credit: Google

आज भी कई जगहों पर इंटरनेट कनेक्शन कमजोर रहता है या कई बार डेटा खत्म होने पर फाइल भेजना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में फोटो, वीडियो या जरूरी डॉक्यूमेंट शेयर करने के लिए लोगों को परेशानी होती है। हालांकि, हर बार इंटरनेट पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। स्मार्टफोन में ही कई ऐसे तरीके मिल जाते हैं जिनकी मदद से बिना मोबाइल डेटा या Wi-Fi इंटरनेट के भी आसानी से फाइल भेजी जा सकती है। खास बात यह है कि इन तरीकों में स्पीड भी ठीक मिलती है और बड़े साइज की फाइल भी शेयर की जा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे आप बिना इंटरनेट के फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।

Nearby Share सबसे फास्ट और आसान

Nearby Share Android फोन में मिलने वाला एक बिल्ट-इन फीचर है, जो बिना इंटरनेट के फाइल भेजने का सबसे आसान तरीका माना जाता है। इसमें Bluetooth और Wi-Fi Direct का इस्तेमाल होता है, जिससे फाइल ट्रांसफर की स्पीड भी अच्छी मिलती है। आपको सिर्फ सेटिंग में जाकर Nearby Share ऑन करना होता है और सामने वाले डिवाइस को विजिबल रखना होता है। इसके बाद फोटो, वीडियो या ऐप्स आसानी से शेयर किए जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अब Apple (Airdrop) और Android डिवाइसेज में भी आपस में Nearby Share इस्तेमाल किया जा सकता है।

Advertisement

छोटी फाइलों के लिए Bluetooth 

Bluetooth फाइल भेजने का सबसे पुराना और बेसिक तरीका है, जो आज भी काम आता है। दोनों फोन में Bluetooth ऑन करके उन्हें Pair करना होता है और फिर Share ऑप्शन में जाकर Bluetooth चुनकर फाइल भेजी जाती है। हालांकि, यह तरीका छोटी फाइल्स के लिए ज्यादा सही रहता है, क्योंकि बड़ी फाइल भेजने में काफी समय लग सकता है।

Wi-Fi Direct भी एक अच्छा ऑप्शन

Wi-Fi Direct एक और अच्छा ऑप्शन है, जो Bluetooth से ज्यादा तेज स्पीड देता है। इसमें दोनों डिवाइस को Wi-Fi Direct के जरिए कनेक्ट किया जाता है और फिर फाइल शेयर की जाती है। यह खासतौर पर बड़े वीडियो या हाई साइज फाइल ट्रांसफर करने के लिए उपयोगी है और इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती।

Advertisement

USB केबल या OTG

अगर आपके पास USB केबल या OTG सपोर्ट है, तो आप फोन को सीधे दूसरे फोन या लैपटॉप से कनेक्ट करके फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं। कनेक्ट करने के बाद आपको File Transfer मोड चुनना होता है और फिर आसानी से डेटा कॉपी किया जा सकता है। यह तरीका सबसे स्थिर माना जाता है और इसमें स्पीड भी अच्छी मिलती है।

Advertisement

थर्ड-पार्टी फाइल शेयरिंग ऐप्स

इसके अलावा कुछ फाइल शेयरिंग ऐप्स भी ऐसे होते हैं जो बिना इंटरनेट के ही काम करते हैं। ये ऐप्स खुद का लोकल नेटवर्क या हॉटस्पॉट बनाकर फाइल ट्रांसफर करते हैं, जिससे बड़ी फाइल भी जल्दी भेजी जा सकती है। बस ध्यान रखें कि दोनों डिवाइस में वही ऐप इंस्टॉल होना चाहिए, तभी यह तरीका काम करेगा। कुछ पॉपुलर नामों में LocalSend, ShareMe और Zapya शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.