Amazon App के जरिए कैसे करें मोबाइल फोन रीचार्ज? ये रहा आसान तरीका...

Airtel, BSNL, Jio, MTNL और Vi (Vodafone Idea) के सब्सक्राइबर्स Amazon app के जरिए अपना मोबाइल फोन रीचार्ज कर सकतें हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2021 10:26 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Pay के जरिए बुक कर सकते हैं फ्लाइट टिकट
  • Airtel, BSNL, Jio, Vi के सब्सक्राइबर्स कर सकते हैं फोन रीचार्ज
  • यूज़र्स अपने बैंक अकाउंट को कर सकते हैं Amazon Pay UPI से लिंक
Amazon ने भारतीय मार्केट में ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी के तौर पर एंट्री मारी थी, लेकिन अब यह कंपनी आपको विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराती है। अमेज़न के जरिए आप अपने बिल्स की पेमेंट कर सकते हैं, फ्लाइट टिकट्स बुक कर सकते हैं, मूवी टिकट्स खरीद सकते हैं यहां तक की गोल्ड की खरीद और बिक्री भी इस माध्यम से की जा सकती है। इन सब के अलावा, एक और कॉमन सर्विस है जो आपको इस प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध होगी वो है -मोबाइल रीचार्ज (Mobile Recharge)- जी हां, Amazon app के अंदर आप Amazon Pay के जरिए अपना मोबाइल फोन आसानी से रीचार्ज कर सकते हैं। यदि आपने अब-तक इस सुविधा का फायदा नहीं उठाया है, तो आज इस लेख के माध्यम से हम आपको स्टेप बाय स्टेप्स बताएंगे कि कैसे अमेज़न ऐप के जरिए आप अपना मोबाइल रीचार्ज कर सकते हैं।

Amazon आपको सभी टेलीकॉम ऑपरेटिंग कंपनियों के रीचार्ज प्लान व सर्विस मुहैया कराती है। Airtel, BSNL, Jio, MTNL और Vi (Vodafone Idea) के सब्सक्राइबर्स अमेज़न के जरिए अपना मोबाइल फोन कर सकतें हैं रीचार्ज, ये रहा तरीका।  
Advertisement
 

How to recharge mobile on Amazon app via UPI

अमेज़न अपनी Amazon Pay सर्विस के माध्यम से यूज़र्स को मोबाइल रिचार्ज करने की सुविधा प्रदान करता है, यह प्रक्रिया काफी आसान है। यदि आपके पास Amazon app नहीं है, तो एंड्रॉयड यूज़र्स इसे Google Play store और iPhone यूज़र्स इसे App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड होने के बाद ऐप में लॉग-इन करें। यदि आप नए अमेज़न यूज़र हैं तो आपको खुद को ऐप में रजिस्टर करना होगा। इसे बाद आप नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना मोबाइल रीचार्ज कर सकते हैं। यदि

- सबसे पहले Amazon app को ओपन करें और ऊपरी बायीं ओर स्थित तीन लाइनों वाले आइकन पर क्लिक करें।
Advertisement

- अब आपको Amazon Pay को चुनना है, इसके बाद की स्क्रीन पर आपको Mobile Recharge की विकल्प दिखेगा।

- मोबाइल रीचार्ज पर क्लिक करने के बाद आपको > अपना मोबाइल नंबर  > ऑपरेटर का नाम > प्लान की कीमत डालनी होगी। अमेज़न आपको आपके मोबाइल ऑपरेटर अन्य प्लान की भी जानकारी देगा।
Advertisement

- प्लान चुनने के बाद आपको रीचार्ज के लिए Continue पर क्लिक करना होगा।
Advertisement

- अब अमेज़न आपको पेमेंट के लिए कुछ विकल्प देगा, जिसमें Select UPI/Netbanking आदि शामिल होंगे।

- यदि आप Amazon Pay UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको पॉप-अप लिस्ट में अपने बैंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अमेज़न आपके द्वारा डाले नंबर पर OTP भेजकर नंबर वेरिफाई करेगा। मोबाइल नंबर वेरिफाई होने के बाद आपको चार डिजिट वाला यूपीआई कोड जनरेट करने के लिए कहा जाएगा। आप अपने पसंद का कोड जनरेट करें और फिर अमेज़न आपका बैंक अकाउंट आपके अमेज़न पे यूपीआई के साथ अपने-आप ही लिंक कर देगा।
Advertisement
    
- UPI मैथड का इस्तेमाल करते हुए हर बार CVV या OTP एड करने की जरूरत नहीं पड़ती केवल UPI कोड आपके ट्रांसजेक्शन को पूरा करने के लिए काफी होगा। UPI कोड एंटर करने पर ही आपका भुगतान पूरा हो जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Recharge, Amazon Recharge UPI, Amazon Pay, Airtel, Jio, BSNL, MTNL, Vi, UPI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.