गूगल वॉयस सर्च हिस्ट्री को ऐसे करें डिलीट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 15:01 IST
ख़ास बातें
  • गूगल सभी वॉयस सर्च रिकॉर्ड करता है
  • इसे आसानी से डिसेबल किया जा सकता है
  • आप अपनी सभी वॉयस सर्च डिलीट कर सकते हैं
हममें से अधिकतर लोगों को यह पता है कि गूगल को हमारे बारे में हर जानकारी रखता है। यहां तक कि अगर आप कोई पासवर्ड भूल गए हों तो हो सकताहै कि गूगल उसे भी याद करा दे। गूगल एक ऐसी कंपनी है जिसका बिजनेस मॉडल यूज़र के डेटा को ट्रैक करने पर ही आधारित है ताकि वह यूज़र की रुचि के विज्ञापन दे सके। आपको यह जानकर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि गूगल आपकी सभी वॉयस सर्च को भी ट्रैक करता है। अगर आप गूगल से कोई ऐप या किसी को कॉल करने के लिए कहते हैं तो गूगल यह रिकॉर्डिंग अपने सर्वर पर स्टोर कर लेता है।

गूगल के मुताबिक, इस रिकॉर्डिंग को यूज़र को बेहतर सर्च परिणाम देने के उद्देश्य के चलते स्टोर किया जाता है। हालांकि, गूगल कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं करता कि आपकी वॉयस ऑनलाइन स्टोर की जा रही है। खास बात यह है कि गूगल पर स्टोर किए गए पूरे वॉयस सर्च डेटा को डिलीट किया जा सकता है। इस सर्च को यूज़र और आपके अलावा और कोई नहीं देख सकता। अगर आप इस डेटा को डिलाट करना चाहते हैं तो नीचे दी गईं स्टेप को फॉलो करें।
Advertisement
 

1. वॉयस और ऑडियो के लिए गूगल माय एक्टिविटी पेज खोलें।
2. गूगल अकाउंट में साइन इन करने के लिए अपना पासवर्ड डालें।
Advertisement
3. साइन करने के बाद गूगल सर्वर पर स्टोर की गई अपनी वॉयस सर्च और ऑडियो हिस्ट्री देख पाएंगे।
4. इनमें से किसी भी क्लिप के ऊपर प्ले नाउ बटन पर दिए तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद डिलीट पर क्लिक करें। इस तरह आप हर एक ऑडियो क्लिप को डिलीट कर सकेंगे।
Advertisement
6. गूगल सर्वर से सभी ऑडियो क्लिप डिलीट करने के लिए दांयीं तरफ दिए डिलीट पर क्लिक करें।
7. डिलीट के तहत दिए गए टुडे पर क्लिक करने से एक ड्रॉप-डाउन मेन्यू खुल जाता है।
8. इसके बादद ऑल टाइम सेलेक्ट करें।
Advertisement
9. डिलीट पर क्लिक करें। इस तरह आप अपनी पूरी सर्च हिस्ट्री डिलीट कर पाएंगे।
   
गूगल को अपनी वॉयस रिकॉर्डिंग स्टोर करने से रोकने का सिर्फ एक तरीका है जो नीचे दिया गया है।
Advertisement

1. गूगल माय एक्टिविटी कंट्रोल पेज पर जाएं।
2. वॉयस व ऑडियो एक्टिविटी के लिए स्क्रॉल डाउन करें।
3. इसके बाद वॉयस एंड ऑडियो एक्टिविटी के पास बने स्विच को टर्न ऑफ कर दें।

शायद सुरक्षा के लिहाज़ से आप गूगल सर्वर पर मौज़ूद सभी डेटा को मैनुअली डिलीट करना चाहें। इसके अलावा आप माय एक्टिविटी कंट्रोल पेज के जरिए इसे डिसेबल भी कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Voice Search

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.