50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S23 Ultra 5G, यहां से खरीदें

अमेजन पर Samsung Galaxy S23 Ultra 5G की खरीदारी पर छूट पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G खरीदने पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा है।
  • Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED 2X डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G में 200MP का रियर कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

दिवाली के मौके पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इस वक्त Samsung Galaxy S23 Ultra 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो भारी डिस्काउंट मिल रहा है। सेल में Galaxy S23 Ultra 5G पर कीमत में कटौती के अलावा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। आइए Galaxy S23 Ultra 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Price & Offers


Samsung Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर 74,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। ऑफर में Amazon Pay से 10 प्रतिशत कैशबैक यानी कि 100 रुपये तक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो 60,600 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह स्मार्टफोन बीते साल भारतीय बाजार में 1,24,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 50 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy S23 Ultra 5G Specifications


Samsung Galaxy 23 Ultra 5G में 6.8 इंच की QHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा 5जी के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 20 मिनट में 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेफ्टी के लिए यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.