प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिप लगी है।
Photo Credit: Honor
Honor X9e s में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
Honor X9e s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन एक अफॉर्डेबल मोबाइल डिवाइस के तौर पर आता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 6 Gen 4 चिप से लैस होकर आता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है जिस पर MagicOS 10 की स्किन मिल जाती है। 8500mAh से भी बड़ी बैटरी इसमें दी गई है। कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में फोन 3 दिन तक का बैटरी बैकअप भी दे सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor X9e s को कंपनी ने सउदी अरब में पेश किया है। फोन की कीमत 1,499 सउदी रियाल (लगभग 38000 रुपये) है। अधिकारिक वेबसाइट पर फोन को लिस्ट किया गया है। फोन Dawn Orange, Glacier White, Midnight Black जैसे शेड्स में पेश किया गया है।
Honor X9e s में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन AMOLED पैनल से लैस होकर आता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाता है। पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स की है। यह 3840Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में Snapdragon 6 Gen 4 चिप लगी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है जिस पर MagicOS 10 की स्किन मिल जाती है। फोन में Adreno 810 GPU ग्राफिक्स के लिए मिल जाता है। 8GB रैम, 256GB स्टोरेज इसमें दी गई है।
कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा लगा है। साथ में 5MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिल जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी देखें तो फोन में 8,560mAh बैटरी कैपिसिटी दी गई है। यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग से लैस किया गया है। फोन स्लिम प्रोफाइल में आता है। इसकी मोटाई 7.76mm है। फोन का वजन 196 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999