Honor X9b फोन 5800mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor X9b में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 14:13 IST
ख़ास बातें
  • Honor X9b में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor X9b के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
  • Honor X9b में 5,800mAh की बैटरी दी गई है।

Honor X9b में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Honor

Honor मलेशिया में जल्द ही Honor X9b मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। हालांकि, स्मार्टफोन पहले से ही Honor की यूएई वेबसाइट पर लिस्टेड है। नया फोन Honor X9a  के सक्सेसर के तौर पर आया है। Honor के अनुसार, इसका डिस्प्ले 360-डिग्री एंटी-ड्रॉप सिक्योरिटी प्रदान करता है। इसमें स्क्रीन, फ्रेम और इंटरनल कंपोनेंट के लिए एक नई 3-लेवल सिक्योरिटी सिस्टम है। यहां Honor X9b के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor X9b की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Honor द्वारा अभी Honor X9b की कीमत का खुलासा करना बाकि है। कलर ऑप्शन के लिए यह Midnight Black, Emerald Green और Sunrise Orange के साथ वीगन लैदर बैक ऑप्शन में आएगा। हालांकि, अन्य मार्केट में यह फोन आएगा या नहीं इसका खुलासा नहीं हुआ है।


Honor X9b के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor X9b में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1200 x 2652 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 19.9:9 और 10-बिट कलर्स हैं। Honor X9b ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 1 पर काम करता है। इस फोन में 8GB/12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Magic OS 7.2 के साथ आता है। इस फोन में 5,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 35W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में Honor X9b के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। Honor X9b की मोटाई 7.98mm और वजन 185 ग्राम है।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  7. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  9. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  10. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.