Honor X9B हुआ लॉन्च से पहले Amazon पर लिस्ट, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Honor X9B में 6.78-इंच की डिस्प्ले जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2024 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Honor X9B में 6.78-इंच की डिस्प्ले जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन है।
  • Honor X9B में Snapdragon 6 Gen 1 SoC प्रोसेसर होगा।
  • Honor X9B में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

Honor X9b में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

HTech ने भारत में Honor X9B स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। यह भारत में ब्रांड की दोबारा एंट्री के बाद दूसरा स्मार्टफोन होगा। हालांकि, ऑफिशियल लॉन्च तारीख का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लीक में दावा किया गया है कि यह 8 से 9 फरवरी के बीच लॉन्च होगा। यहां हम आपको Honor X9B के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

टिप्सटर पारस गुगलानी द्वारा लॉन्च से पहले, स्मार्टफोन Amazon पर देखा गया, जिसमें कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि सनराइज ऑरेंज कलर वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ भारत आएगा। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन कॉम्बो ऑफर के साथ उपलब्ध होगा जिसमें Honor Choice Earbuds X5E, 12 महीने की स्क्रीन और बैक कवर वारंटी और 24 महीने की एक्सटेंडेड बैटरी हेल्थ गारंटी शामिल है। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 के साथ लॉन्च होगा।


Advertisement
Honor X9B के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor X9B के अन्य स्पेसिफिकेशंस का अभी तक पता नहीं चला है। हालांकि, स्मार्टफोन ग्लोबल मॉडल के समान होने की संभावना है जिसमें  6.78-इंच की डिस्प्ले जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1 SoC प्रोसेसर होगा, जिसके साथ Adreno 710 GPU भी होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस समार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी होगी जो कि 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.